फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Center asks states to vaccinate all school teachers before Teachers Day

केंद्र का राज्यों को निर्देश : शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूली शिक्षकों का टीकाकरण पूरा करें

Wed, 25 Aug 2021 04:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 25 Aug 2021 04:25 PM IST
सार

इस महीने राज्यों को दो करोड़ से अधिक अतिरिक्त कोविड-19 वैक्सीन खुराक उपलब्ध कराई जा रही हैं, और उन्हें 5 सितंबर को शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूल शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
Center asks states to vaccinate all school teachers before Teachers Day
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया - फोटो : एएनआई

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा कि इस महीने राज्यों को दो करोड़ से अधिक अतिरिक्त कोविड-19 वैक्सीन खुराक उपलब्ध कराई जा रही हैं, और उन्हें 5 सितंबर को शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूल शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने हिंदी में एक ट्वीट में करते हुए कहा कि इस महीने हर राज्य को वैक्सीन उपलब्ध करवाने की योजना के अतिरिक्त दो करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज उपलब्ध कराई जा रही हैं। हमने सभी राज्यों से अनुरोध किया है कि 5 सितंबर को मनाये जाने वाले शिक्षक दिवस से पहले सभी स्कूली शिक्षकों को प्राथमिकता देकर वैक्सीन लगाने का प्रयास करें। 
विज्ञापन

 



गौरतलब है कि वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के भयावह प्रकोप के कारण कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए देश भर में पिछले साल मार्च से लगातार लॉकडाउन के कारण स्कूल अभी भी पूरी तरह से नहीं खुल सके हैं। केंद्र ने पिछले साल अक्तूबर में कोविड-19 स्थिति के अनुसार स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दी थी।

जबकि कई राज्यों ने स्कूलों को आंशिक रूप से फिर से खोलना शुरू कर दिया, लेकिन अप्रैल 2021 में जब देश में कोरोना संक्रमण की आक्रामक दूसरी लहर के कारण फिर से पूरी तरह से बंद हो गए। हालांकि, इसके बाद अगस्त से कोविड-19 की स्थिति में सुधार के साथ, कई राज्यों ने अब स्कूलों को फिर से खोलना शुरू कर दिया है। लेकिन कई राज्यों में कर्मचारियों और शिक्षकों को पूरी तरह से टीकाकरण नहीं करने पर भी चिंता व्यक्त की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed