फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Celebrating in schools, gunja hip-hip hooray

स्कूलों में मना जश्न, गूंजा हिप-हिप हुर्रे

Sun, 27 May 2018 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 27 May 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
Celebrating in schools, gunja hip-hip hooray
मार्निंग स्टार स्कूल में फव्वारे के साथ खुशी मनाते मेधावी। - फोटो : amar ujala

उरई। सीबीएसई 12 वीं का परीक्षा परिणाम आते ही स्कूलों में जश्न सा माहौल नजर आने लगा। अंकों में चमक लिए स्कूल पहुंचे मेधावियों का शिक्षकों ने भी बांहें फैलाकर स्वागत किया। सफल छात्र छात्राएं पूरे उत्साह के साथ परिसर में हिप हिप हुर्रे का शोर मचाते हुए खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। झांसी रोड स्थित श्री राम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ऋषभ श्रीवास्तव ने 96.6 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। उरई के कालपी रोड स्थित एसआर पब्लिक स्कूल के शेख अलीउल ने 96 प्रतिशत अंक के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहे।  प्रबंधन की ओर से प्रदीप निगौतिया ने भी ऋषभ को उसकी सफलता पर बधाई थी।

विज्ञापन


दोपहर 12 बजे से ही रिजल्ट देखने के लिए स्कूलों में बच्चों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। करीब ढाई घंटे बाद जब परिणाम आने शुरू हुए तो छात्र छात्राओं के अलावा स्कूल प्रबंधन के चेहरों पर चमक आना शुरू हो गई। जश्न का माहौल सिर्फ जिला टापर वाले स्कूल में ही नहीं बल्कि हरेक स्कूल में अपने अपने टापर को लेकर प्रबंधन उत्साह से लबरेज नजर आ रहा था। कहीं डीजे पर डांस हुआ तो कहीं स्कूल की बालकनी पर खड़े होकर भी मेधावियों ने अपनी खुशियां प्रकट की। झांसी रोड स्थित एल्ड्रिच स्कूल की प्रिया चतुर्वेदी ने 93.6 प्रतिशत  अंक हासिल कर स्कूल टाप किया।
विज्ञापन


स्कूल में प्रिया को भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। प्रबंधक अजय इटौरिया और चेयरपर्सन सुविदा इटौरिया ने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा था, हाईस्कूल में आईसीएसई से टाप करने वाली प्रिया इंटर में भी कुछ कमाल जरूर करेगी। स्कूल की ओर से प्रिया को शील्ड भी प्रदान की गई। करमेर रोड स्थित मार्निंग स्टार स्कूल में भी बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यहां राजेंद्र नगर निवासी ऋषभ सोनी ने 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टाप किया। ऋषभ इस वक्त कोचिंग की तलाश में दिल्ली में थे, फोन पर बताया कि उसे स्कूल टाप आने की पूरी उम्मीद भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भी प्रधानाचार्य रजनीश सिंह ने ऋषभ के परिजनों को टाप आने की खुशखबरी और बाकी के साथियों ने भी फोन पर उसे बधाई दी। राठ रोड स्थित विनायक एकेडमी में भी जश्न ऐसा मना कि शिक्षक भी उसमें स्वयं को शामिल करने से रोक नहीं पाए। विनायक  में फैज खान और ऋषभ निरंजन दोनों ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टाप किया है। शिक्षक दोनों को गोद में लेकर झूमते नजर आए। साथियों ने भी फैज और ऋषभ को फूल मालाओं से लाद दिया। प्रबंधन के दीपक गुप्ता ने बताया कि उनके स्कूल ने आईआईटी को सर्वाधिक बच्चे इस बार दिए हैं, इसलिए उन्हें स्कूल के छात्र छात्राओं पर पूरा भरोसा था कि वे बेहतर अंकों के साथ परीक्षा परिणाम लाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से भी सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed