फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CEED Result 2022 Declared CEED 2022 scorecards to release on March 12 Know Steps to Check Here

CEED Result: आईआईटी बॉम्बे ने जारी किया सीड परीक्षा 2022 का परिणाम, ऐसे कर सकते हैं चेक

Tue, 08 Mar 2022 03:54 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 08 Mar 2022 03:54 PM IST
सार

CEED Result 2022 Declared: तकनीकी डिजाइन के क्षेत्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इच्छुक छात्रों के चयन के लिए सीड प्रवेश परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
CEED Result 2022 Declared CEED 2022 scorecards to release on March 12 Know Steps to Check Here
सीड परीक्षा 2022 - फोटो : CEED

विस्तार

CEED Result 2022 Declared: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे ने मंगलवार, आठ मार्च, 2022 को सीड (CEED) परीक्षा 2022 के परिणाम जारी करने की घोषणा कर दी है। जो छात्र कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) परीक्षा 2022 में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर अपने संबंधित स्कोर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

विशेष रूप से, तकनीकी डिजाइन के क्षेत्र में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इच्छुक छात्रों के चयन के लिए सीड प्रवेश परीक्षा 23 जनवरी, 2022 को आयोजित की गई थी। इसके बाद, आईआईटी बॉम्बे की ओर से 25 जनवरी, 2022 को इस परीक्षा के लिए अंतरिम उत्तर कुंजी भी जारी की गई थी।

विज्ञापन

सीड परीक्षा देश के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों, जैसे आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी कानपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईएससी बेंगलुरु और आईआईआईटीडीएम, जबलपुर के मास्टर ऑफ डिजाइन (MDes) और पीएचडी डिजाइन पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा है।

इस प्रवेश परीक्षा के परिणाम तो जारी हो गए हैं, लेकिन उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि सीईईडी स्कोर कार्ड 12 मार्च, 2022 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। यह स्कोर कार्ड केवल परीक्षा में छात्रों के प्रदर्शन को दर्शाने के उद्देश्य से तैयार किए हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परिणामों देखने और डाउनलोड करने की प्रक्रिया चरण-दर-चरण यहां बताई जा रही है - 
 

सीईईडी रिजल्ट 2022 देखने और डाउनलोड करने का तरीका

  1. सबसे पहले कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन (CEED) की आधिकारिक वेबसाइट ceed.iitb.ac.in पर लॉग ऑन करें।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर फ्लैश हो रहे सीईईडी 2022 परिणाम देखने के लिए उम्मीदवार पोर्टल पर उपलब्ध हैं लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आपको एक नए लॉगिन पृष्ठ उम्मीदवार पोर्टल पर री-डायरेक्ट किया जाएगा।
  4. यहां रिक्त स्थान में अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ई-मेल आईडी और पासवर्ड आदि दर्ज करें। 
  5. अब उम्मीदवार 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  6. आपका सीईईडी परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा। 
  7. इसे डाउनलोड करें और परिणाम को अच्छी तरह से देख और समझ लें।
  8. उम्मीदवार परिणाम की भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी यानी प्रिंट आउट भी लेकर रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed