CDAC C-CAT 2025: सीडैक सी-कैट का प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड; 11-12 जनवरी को होगी परीक्षा
CDAC C-CAT 2025: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग ने सी-कैट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवारों ने फरवरी बैच 2025 के पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिए पंजीकरण किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CDAC C-CAT 2025: सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ एडवांस्ड कंप्यूटिंग (C-DAC) ने सी-डैक कॉमन एडमिशन टेस्ट (C-CAT 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। फरवरी बैच 2025 के सभी पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट cdac.in. से अनिवार्य रूप से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
सी-डैक 11 और 12 जनवरी को सी-कैट परीक्षा का आयोजन सी-डैक के परीक्षा केंद्रों पर कम्प्यूटरीकृत तरीके से करेगा। प्रश्नपत्र तीन खंडों में विभाजित होगा और उम्मीदवारों को प्रत्येक खंड को हल करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा।
समय से डाउनलोड कर लें प्रवेश पत्र
प्रवेश पत्र परीक्षा दिवस के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और परीक्षा के दिन इसे साथ लेकर जाएं।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "किसी भी उम्मीदवार को वैध एडमिट कार्ड के बिना सी-कैट में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। फोटो पहचान प्रमाण के साथ एडमिट कार्ड को परीक्षा के समय सत्यापन के लिए सी-कैट अधिकारियों/निरीक्षकों के समक्ष प्रस्तुत करना होगा।"
सी-कैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक लिंक cdac.in/index.aspx?id=studentslogin पर अपना आवेदन पत्र नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
कमेंट
कमेंट X