फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CCSU will provide online courses lectures, authorities said, know more latest update here

अब कॉलेज के लेक्चर होंगे ऑनलाइन, शिक्षकों और विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा

Thu, 18 Jul 2019 03:41 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Thu, 18 Jul 2019 03:41 PM IST
विज्ञापन
CCSU will provide online courses lectures, authorities said, know more latest update here
सीसीएसयू कैंपस में प्रोफेसर के विशेष लेक्चर ऑनलाइन होंगे। पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने और छात्र-छात्राओं की बेहतरी के लिए शिक्षकों को लेक्चर का वीडियो विवि की वेबसाइट पर डालने को कहा गया है। विवि ने कागज बचाने की पहल करते हुए अधिक से अधिक कार्य ऑनलाइन करने पर जोर दिया है।
विज्ञापन


सीसीएसयू कैंपस में नैक टीम का मूल्यांकन साल 2016 में किया गया था। नैक की तरफ से विवि को बी प्लस ग्रेड दिया गया था। इस बार विवि ए या ए प्लस ग्रेड मिले इसको लेकर जो कमियां 2016 में थीं, उन्हे दूर किया जा रहा है। कैंपस में बुधवार को सभी विभागों के विभागाध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने सभी विभागाध्यक्षों को विभाग के समस्त रिकॉर्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईक्यूएसी द्वारा मांगी गई समस्त जानकारियों को एक सप्ताह में उपलब्ध कराने के लिए कहा। इसमें पिछले चार साल में हुए शोध, रिसर्च पेपर और विदेश यात्रा, आदि का पूरा ब्योरा देना होगा। कुलपति ने कहा कि गुड गर्वनेंस के लिए लेक्चर ऑनलाइन किए जाने की जरूरत है। एनईपीटीईएल की तरह अपने विवि के लेक्चर के वीडियो वेबसाइट पर डाले जाने से छात्र-छात्राओं को इसका बड़ा लाभ मिलेगा। शिक्षकों को भी वीडियो लेक्चर देखने से मदद मिलेगी। टीचिंग में ई कंटेंट और इलेक्ट्रॉनिक मोड से पढ़ाई को लेकर उन्होंने आईक्यूएसी को इस पर काम करने को कहा।  
विज्ञापन

शोध की गुणवत्ता बढ़ाने पर जोर :
कुलपति ने कहा कि विवि में अकादमिक वातावरण और बेहतर बने, इसके लिए शोध की गुणवत्ता बढ़ाने की आवश्यकता है। इसे लेकर एक वर्ष में दो बार आरडीसी की मीटिंग कराए जाने का निर्णय लिया गया। कैंपस में विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं अब दिसंबर के प्रथम सप्ताह में कराई जाएंगी। इसके साथ ही विवि के शोध छात्रों की प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित शोध पत्रों पर होने वाले प्रिंटिंग व्यय को शोध छात्रों को दिए जाने का निर्णय लिया गया है।

कागज बर्बादी नहीं, ईमेल से दें सूचना :
बैठक में तय किया गया कि विवि में मीटिंग की सूचनाएं व अन्य प्रपत्रों पर मांगी गई जानकारियों को केवल ई मेल के माध्यम से ही प्रेषित करें। इससे न केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान को गति मिलेगी। बल्कि डिजिटलाइजेशन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही कागज बचाकर पर्यावरण संरक्षण का भी कार्य होगा। साथ ही सभी विभागों को एल्युमिनाई मीट कराने के निर्देश दिए गए।

दीक्षांत समारोह की तैयारियां शुरू :
विवि का दीक्षांत समारोह इस बार 30 सितंबर 2019 को प्रस्तावित है। बैठक में दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed