{"_id":"687f5603e559c3f29b0e8773","slug":"ccsu-result-2025-chaudhary-charan-singh-university-declares-bba-and-bca-exam-results-check-here-2025-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CCSU Result 2025: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने बीबीए और बीसीए परीक्षाओं का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CCSU Result 2025: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने बीबीए और बीसीए परीक्षाओं का रिजल्ट किया घोषित, यहां देखें
Tue, 22 Jul 2025 02:42 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:42 PM IST
सार
CCSU Result Direct Link: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी ने बीबीए और बीसीए जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
CCSU, सीसीएसयू
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Chaudhary Charan Singh University Result: चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCSU) ने बीबीए और बीसीए जून 2025 सेमेस्टर परीक्षाओं का रिजल्ट 22 जुलाई 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब अपना परिणाम यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर दर्ज करना अनिवार्य है।
यह रिजल्ट रेगुलर और प्राइवेट दोनों प्रकार के छात्रों के लिए जारी किया गया है। साथ ही, यूनिवर्सिटी ने डिटेन (अस्थायी रूप से रोके गए) छात्रों की लिस्ट भी कॉलेज कोड के अनुसार प्रकाशित कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह रिजल्ट रेगुलर और प्राइवेट दोनों प्रकार के छात्रों के लिए जारी किया गया है। साथ ही, यूनिवर्सिटी ने डिटेन (अस्थायी रूप से रोके गए) छात्रों की लिस्ट भी कॉलेज कोड के अनुसार प्रकाशित कर दी है।
विज्ञापन
डिटेन लिस्ट में शामिल प्रमुख कॉलेज कोड
- बीबीए सेमेस्टर II: 1003, 1248, 1263, 415, 642, 869, 969
- बीबीए सेमेस्टर IV: 1248, 415, 612, 642, 660, 664, 916, 969
- बीसीए सेमेस्टर II: 1003, 1248, 313, 415, 623, 642, 664, 801, 916
- बीसीए सेमेस्टर IV: 1131, 1248, 313, 642, 663, 664, 698, 801, 916, 969
इससे पहले, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCSU) ने जिन पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित किए थे, उनमें शामिल हैं: एलएल.बी. सेमेस्टर-IV जून 2025 परीक्षा (सभी छात्र घोषित), बी.एड. फाइनल 2025 परीक्षा (कुछ कॉलेजों के छात्रों को डिटेन किया गया) और बीए एलएल.बी. सेमेस्टर II, IV, VI और VIII जून 2025 परीक्षाएं (सभी छात्र घोषित)।
विज्ञापन
Trending Videos
CCSU Result 2025: ऐसे करें चेक
- CCSU की आधिकारिक वेबसाइट ccsuniversity.ac.in पर जाएं।
- 'स्टूडेंट कॉर्नर' सेक्शन पर क्लिक करें।
- ड्रॉपडाउन में 'रिजल्ट' विकल्प चुनें।
- अपनी परीक्षा का कोर्स और सेमेस्टर चुनें।
- रोल नंबर और अन्य डिटेल भरें।
- 'सबमिट' पर क्लिक करें, रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
- रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
कमेंट
कमेंट X