फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ccsu admission 2019 pg llb second merit list released know more details

CCSU Admission 2019: पीजी और एलएलबी की दूसरी मेरिट जारी

Tue, 13 Aug 2019 09:40 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 13 Aug 2019 09:40 AM IST
विज्ञापन
ccsu admission 2019 pg llb second merit list released know more details
CCSU Admission - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी कोर्सों और एलएलबी की दूसरी मेरिट सोमवार को जारी हो गई। इनके एडमिशन आज और कल यानी 13 और 14 अगस्त को लिए जा सकते हैं। 16 अगस्त को विवि पीजी-एलएलबी की ओपन मेरिट जारी करेगा। साथ ही यूजी और पीजी कोर्सों में अंतिम बार रजिस्ट्रेशन का भी मौका मिल सकता है। वहीं एलएलबी में दूसरी मेरिट में भी मेरठ कॉलेज, एनएएस कॉलेज और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर का नाम नहीं आ पाया है। इन जिलों के छात्रों को अब सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में एडमिशन लेना पड़ेगा।  
विज्ञापन

सीसीएसयू के कॉलेजों में पीजी और एलएलबी में पांच अगस्त से एडमिशन चल रहे हैं। अब तक यूजी-पीजी और एलएलबी में 132671 छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं। पीजी और एलएलबी में सोमवार को दूसरी मेरिट जारी कर दी गई है। कॉलेज इसका प्रिंट आउट निकालकर मंगलवार की सुबह अपने यहां नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे। छात्र-छात्राएं मेरिट में नाम देखने के बाद एडमिशन ले सकते हैं। इस एडमिशन से प्रवेश को सिर्फ दो दिन का ही मौका मिलेगा। 16 अगस्त को विवि एलएलबी और पीजी की पहली ओपन मेरिट जारी करेगा। साथ ही अंतिम बार यूजी-पीजी और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन ओपन होंगे। 
विज्ञापन


ये फंसा है तीनों कॉलेजों का मामला 
विश्वविद्यालय ने जो एलएलबी की दूसरी मेरिट जारी की है, उसमें भी मेरठ कॉलेज, एनएएस और जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर का नाम नहीं है। इन तीनों कॉलेजों को बीसीआई ने मान्यता का पत्र नहीं दिया है, जिसके कारण विवि ने इनकी मेरिट जारी नहीं की। विवि प्रशासन का कहना है कि कॉलेजों की तरफ से जब तक बीसीआई का मान्यता पत्र नहीं जमा किया जाएगा तब तक इनको मेरिट में शामिल नहीं किया जाएगा। बता दें कि सीसीएसयू से संबद्ध एलएलबी के एडेड कॉलेजों की संख्या छह है। इनमें मेरठ कॉलेज मेरठ, एनएएस कॉलेज, एमएमएच कॉलेज, एनआरईसी कॉलेज खुर्जा, डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर, जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर है। एडेड कॉलेजों में 1460 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं राष्ट्रगान 'जन गण मन' से जुड़ी ये कुछ जरूरी बातें

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed