फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ccsu admission 2019: mphil education counslling start today

CCSU Admission 2019: एमफिल एजुकेशन की काउंसिलिंग आज, लें पूरी जानकारी

Fri, 02 Aug 2019 08:48 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 02 Aug 2019 08:48 AM IST
विज्ञापन
ccsu admission 2019: mphil education counslling start today

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में एडमिशन के लिए एमफिल एजुकेशन की काउंसिलिंग शुक्रवार को होगी। वहीं, बृहस्पतिवार को हुई एमएड काउंसिलिंग में चार एडेड कॉलेजों के लिए 61 एडमिशन लॉक किए गए। 90 सीटों पर काउंसिलिंग होनी थी। बाकी सीटों पर काउंसिलिंग के लिए चार अगस्त को बुलाया गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को काउंसिलिंग में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं को कैंपस के शिक्षा विभाग में बुलाया गया है। छात्रों को 700 रुपये का बैंक ड्राफ्ट वित्त अधिकारी के नाम पर लेकर आना होगा। काउंसिलिंग में 20.25 अंतिम कट ऑफ स्कोर वाले सभी श्रेणी के छात्र-छात्राएं सुबह 10 बजे बुलाए गए हैं। एमएड पाठ्यक्रम का परीक्षाफल घोषित नहीं होने की स्थिति में यदि अभ्यर्थी 55 प्रतिशत अंक जनरल और ओबीसी में व 50 प्रतिशत अंक एससी-एसटी में प्राप्त नहीं कर पाता है, तो एमफिल में प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी विवि की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


काउंसिलिंग में ये जरूरी
कुलसचिव के नाम 10 रुपये के स्टांप पेपर पर शपथ पत्र नोटरी कराकर देना होगा। इसमें अभ्यर्थी के शैक्षणिक काल के दौरान कोई अंतराल है तो उसका कारण बताना होगा। वर्तमान में कहीं भी सेवारत न होने और किसी भी प्रकार के प्रशिक्षण (बीटीसी, डीएलएड, बीएलएड आदि) में शामिल नहीं होने का शपथ पत्र देना होगा। अगर कोई अभ्यर्थी तिथि और समय पर अनुपस्थित रहता है तो योग्यता सूची में से उससे नीचे की वरीयता क्रम वाले को प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी टोटल स्कोर के अनुसार निर्धारित तिथि को ही उपस्थिति हों। काउंसिलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को पांच नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, एमएड प्रवेश परीक्षा 2019-21 का अंक पत्र, समस्त शैक्षणिक अभिलेख लाना जरूरी है। जाति प्रमाण पत्र, जो तीन साल से पुराना नहीं होना चाहिए। मूल निवास प्रमाण पत्र कंप्यूटराइज्ड, विवाहित महिलाओं के लिए जाति प्रमाण पत्र उनके पिता के नाम के साथ ही मान्य होगा। विकलांगता का प्रमाण पत्र भी आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed