{"_id":"5d4e49b98ebc3e6d07314707","slug":"ccsu-admission-2019-know-about-second-merit-list-for-pg-and-llb-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU 2019: पीजी और एलएलबी की आज जारी होगी दूसरी मेरिट, 26 हजार से भी ज्यादा छात्रों ने लिया प्रवेश","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CCSU 2019: पीजी और एलएलबी की आज जारी होगी दूसरी मेरिट, 26 हजार से भी ज्यादा छात्रों ने लिया प्रवेश
Sat, 10 Aug 2019 10:06 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Sat, 10 Aug 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी और एलएलबी की पहली मेरिट के प्रवेश शुक्रवार को बंद हो गए। शनिवार को विवि दूसरी मेरिट जारी करेगा। इनके एडमिशन 14 अगस्त तक लिए जा सकेंगे। शुक्रवार को यूजी-पीजी और एलएलबी में 6496 एडमिशन हुए हैं। अब तक एक लाख 26 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं प्रवेश ले चुके हैं।
विज्ञापन
सीसीएसयू के कॉलेजों में पीजी और एलएलबी की पहली मेरिट पांच अगस्त को जारी की गई थी। शुक्रवार को एडमिशन के अंतिम दिन सभी विषयों में 132671 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश ले लिए। तीन वर्षीय एलएलबी में 6632 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिए है। 10 अगस्त को दूसरी मेरिट के एडमिशन तीन दिन छुट्टी होने के कारण 13 और 14 अगस्त को ही हो पाएंगे। इस संबंध में सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मेरिट को कॉलेज 13 अगस्त की सुबह नौ बजे अपने यहां नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे।
विज्ञापन
दूसरी मेरिट के एडमिशन दो दिन होंगे। इसके बाद 16 अगस्त को विवि एलएलबी और पीजी की पहली ओपन मेरिट जारी करेगा। यूजी के दाखिले इस दौरान चलते रहेंगे। यूजी में अभी भी सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में 50 हजार से अधिक सीटें खाली पड़ी हैं। इस दौरान विवि एक बार फिर से अंतिम बार यूजी-पीजी और एलएलबी में रजिस्ट्रेशन ओपन करेगा।
विज्ञापन
अब 16 तक भरें बैक पेपर परीक्षा फार्म
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में बीए, बीएससी, बीकॉम एवं एमए-एमकॉम में वार्षिक प्रणाली के बैक पेपर परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 अगस्त कर दी गई है। शुक्रवार को फॉर्म भरे जाने की अंतिम तिथि थी। अब छात्र वेबसाइट पर फीस और फॉर्म 16 अगस्त तक जमा कर सकते हैं। 17 अगस्त कॉलेजों में फार्म का प्रिंट आउट जमा करने की अंतिम तिथि है।
कमेंट
कमेंट X