{"_id":"5d4a4d288ebc3e6d16353521","slug":"ccsu-admission-2019-know-about-last-date-of-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU Admission 2019: नौ अगस्त है दाखिले की अंतिम तिथि, जानें कब आएगी दूसरी मेरिट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CCSU Admission 2019: नौ अगस्त है दाखिले की अंतिम तिथि, जानें कब आएगी दूसरी मेरिट
Wed, 07 Aug 2019 09:33 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 07 Aug 2019 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में पीजी और एलएलबी की पहली मेरिट से मंगलवार को 8587 एडमिशन हो गए। इनमें यूजी के एडमिशन भी शामिल हैं। पीजी और एलएलबी में एडमिशन की अंतिम तिथि नौ अगस्त है। विवि 10 अगस्त को दूसरी मेरिट जारी करेगा। 15 अगस्त से एक बार फिर ओपन रजिस्ट्रेशन खोले जाएंगे। 16 अगस्त को ओपन मेरिट जारी होगी।
विज्ञापन
सीसीएसयू के कॉलेजों में एलएलबी, एमए, एमएससी और एमकॉम समेत तमाम दूसरे कोर्सों में एडमिशन के लिए मंगलवार को सभी कॉलेजो में मेरिट लिस्ट चस्पा कर दी गई। पहले दिन 8587 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिए। इनमें सबसे ज्यादा संख्या एलएलबी के छात्रों की है। यूजी और पीजी में भी 5000 से अधिक एडमिशन हुए। तीन वर्षीय एलएलबी में 15 हजार से अधिक सीटे हैं। रजिस्ट्रेशन 32 हजार से अधिक हुए हैं। ऐसे में इस बार सभी कॉलेजों में सीटें भरने की उम्मीद है। मंगलवार को सबसे ज्यादा एडमिशन एमए और एलएलबी में हुए हैं। यूजी कोर्सों बीए, एलएलबी, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए व पैरा मेडिकल आदि कोर्सों में भी नौ अगस्त तक सीधे एडमिशन लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
ये रखें ध्यान
एडमिशन लेने के लिए छात्र-छात्राएं सभी प्रमाण पत्र साथ लेकर जाएं। ऑफर लेटर, रजिट्रेशन नंबर, ग्रेजुएशन और वेटेज के प्रमाण पत्रों की मूलप्रति के साथ फ ोटोकॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाएं।
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज से कीजिए अब बीकॉम, एलएलबी
सीसीएसयू के एडेड कॉलेजों में पहली बार मेरठ कॉलेज में 5 वर्षीय बीकॉम, एलएलबी की शुरुआत हो गई है। पिछले महीने बार काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने कॉलेज में बीकॉम, एलएलबी के लिए निरीक्षण किया था, कॉलेज के प्रवक्ता विनय कुमार ने बताया की बार काउंसिल ऑफ इंडिया का स्वीकृति पत्र आ गया है। कोर्स में एडमिशन के लिए बुधवार को विश्वविद्यालय में बात की जाएगी। 5 वर्षीय इस कोर्स की फीस 35000 प्रति साल रहेगी। पिछले साल कॉलेज ने बीकॉम एलएलबी कोर्स के लिए विश्वविद्यालय में आवेदन किया था। बता दें कि बीकॉम, एलएलबी कोर्स अभी तक सीसीएस यूनिवर्सिटी के किसी भी एडेड कॉलेज में नहीं चल रहा था।
इग्नू के मेरठ कॉलेज सेंटर से करें बीसीए और एमसीए
मेरठ। इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने बीसीए और एमसीए कोर्स में दाखिले के लिए फॉर्म निकाले हैं। इग्नू की मेरठ कॉलेज कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा शर्मा ने बताया की प्रबंध समिति के सचिव एवं अध्यक्ष, प्राचार्य और कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष के सहयोग से यह संभव हो सका है। उन्होंने बताया कि इग्नू नोएडा के रीजनल डायरेक्टर डॉ. एम सकलानी और डॉ. भानु प्रताप सिंह ने ये कोर्स मेरठ कॉलेज को दिलाए हैं। जिससे मेरठ और आसपास के ग्रामीण इलाके के छात्र-छात्राएं इन कोर्स को कर सकें। एमसीए दो वर्ष और बीसीए तीन वर्षीय पाठ्यक्रम होगा। डॉक्टर सीमा शर्मा ने बताया की इग्नू के पोर्टल पर ये कोर्स आज डाल दिए गए हैं। प्रवेश भी शुरू हो गए हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं अपने प्रवेश केंद्र कोड 2728 और रीजनल केंद्र कोड 39 पर जाकर आनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त तक है।
यह भी पढ़ें- राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे मिलेगी पैथोलॉजी लैब की सुविधा
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...
कमेंट
कमेंट X