फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CCSU Admission 2019 know about last date for ug admission

CCSU Admission 2019: यूजी में लेना है प्रवेश, जान लें अंतिम तिथि

Mon, 24 Jun 2019 11:15 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Mon, 24 Jun 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
CCSU Admission 2019 know about last date for ug admission
चौधरी चरण सिंह विवि से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर के कॉलेजों में सोमवार से स्टूडेंट्स पहली मेरिट के एडमिशन ले सकेंगे। छात्र-छात्राएं ऑफ  लेटर के साथ संबंधित फीस का ड्राफ्ट लेकर जाएं, कॉलेजों में प्रॉस्पेक्टस भरने के बाद अपने प्रमाण पत्रों के साथ उसे जमा कराएं। पहली मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि 26 जून है। 27 को विश्वविद्यालय दूसरी मेरिट जारी करेगा।
विज्ञापन


विवि ने शुक्रवार को पहली मेरिट जारी की थी। शनिवार को मेरिट में मामूली बदलाव किया गया है। बैंकों की छुट्टी होने की वजह से छात्र-छात्राएं शनिवार को ड्राफ्ट नहीं बनवाने के कारण दाखिले नहीं ले पाए थे। ऐसे में सोमवार को कॉलेजों में छात्र छात्राओं की काफी भीड़ रहने की उम्मीद है। पहली मेरिट विवि ने करीब 90,000 छात्र-छात्राओं की निकाली है। रजिस्ट्रेशन 1,10,000 छात्र-छात्राओं ने किए हैं। 27 तारीख को विद्यालय दूसरी मेरिट जारी करेगा। इसके बाद दो ओपन मेरिट जारी की जाएंगी। प्रति कुलपति प्रोफेसर वाई विमला ने बताया कि जिन छात्रों ने आर्थिक आधार पर आरक्षण कैटेगरी भरी है वह इस संबंध में वेबसाइट पर डाउनलोड किया गया प्रपत्र जरूर भरकर ले जाएं। जो छात्र प्रथम मेरिट में नाम आने के बाद भी एडमिशन नहीं लेंगे उनका नाम फिर दूसरी मेरिट में नहीं आएगा। फिर वह ओपन मेरिट में ही आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन


कॉलेज में जमा कराने होंगे सभी प्रमाणपत्र
छात्र-छात्राओं को एडमिशन के लिए सभी प्रमाण पत्र कॉलेज में जमा करने होंगे। संबंधित कोर्स की फ ीस का ड्राफ्ट, ऑफ र लेटर, आर्थिक आधार पर आरक्षण वाला प्रमाण पत्र, कोटे से संबंधित होने पर जाति अथवा दूसरे प्रमाण पत्र, ओरिजनल मार्कशीट, मार्कशीट की फ ोटो कॉपी, दो पासपोर्ट साइज फ ोटो, ट्रांसफ र सर्टिफि केट, चरित्र प्रमाण पत्र और आईडी प्रूफ आवश्यक है। सभी जमा कराना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed