{"_id":"5d2ecc048ebc3e6cb5683f5e","slug":"ccsu-admission-2019-know-about-last-date-for-registration","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCSU Admission 2019: कॉलेजों में मेरिट देखकर लें प्रवेश, 20 जुलाई अंतिम तिथि","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CCSU Admission 2019: कॉलेजों में मेरिट देखकर लें प्रवेश, 20 जुलाई अंतिम तिथि
Wed, 17 Jul 2019 12:49 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 17 Jul 2019 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीएसयू से संबद्घ कॉलेजों में यूजी की दूसरी ओपन मेरिट से मंगलवार को 1016 एडमिशन हुए। दोपहर 12 बजे तक छात्र-छात्राओं ने कॉलेजों में ऑफर लेटर जमा किए। बुधवार को कॉलेज ऑफर लेटर के आधार पर मेरिट बनाएंगे। छात्र-छात्राएं मेरिट में नाम देखकर प्रवेश ले सकेंगे। 20 जुलाई दूसरी ओपन मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि है। वहीं, तीन वर्षीय एलएलबी में दूसरे दिन ही रजिस्ट्रेशन की संख्या दो हजार को पार कर गई है।
विज्ञापन
मेरठ-सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में एडमिशन की संख्या 69157 पहुंच गई है। एडेड कॉलेजों की बात करें तो अधिकतर सीटें फुल हो चुकी हैं। बुधवार को कॉलेजों में मेरिट लगाई जाएगी। छात्र-छात्राएं मेरिट देखकर एडमिशन ले लें। दूसरी ओपन मेरिट से 20 जुलाई तक एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
तीन वर्षीय एलएलबी की बात करें तो दूसरे दिन तक 2046 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। 30 जुलाई तक एलएलबी में रजिस्ट्रेशन होंगे। इसके बाद मेरिट आएगी। बीएससी नर्सिंग में भी अभी रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं। पीजी में एमए, एमएससी-एमकॉम समेत दूसरे कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें कैंपस-कॉलेज दोनों के कोर्स शामिल हैं।
विज्ञापन
बीए-एलएलबी के एडमिशन की अंतिम तिथि कल
पांच वर्षीय बीए-एलएलबी की पहली मेरिट के एडमिशन सोमवार से ही चल रहे हैं। पहली मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि 18 जुलाई है। इसके बाद दूसरी मेरिट जारी की जाएगी। ऐसे में कल तक पहली मेरिट के एडमिशन ले लें।
शिक्षा की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरी की खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X