{"_id":"5d5f58388ebc3e6c926d1334","slug":"ccsu-admission-2019-know-about-last-date-for-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 अगस्त तक करें ओपन मेरिट के एडमिशन, सीसीएयू में प्रवेश का मौका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
26 अगस्त तक करें ओपन मेरिट के एडमिशन, सीसीएयू में प्रवेश का मौका
Fri, 23 Aug 2019 08:36 AM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 23 Aug 2019 08:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में पीजी, एलएलबी, नर्सिंग और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में चल रहे ओपन मेरिट के एडमिशन 26 अगस्त तक लिए जा चुके हैं। 23 से 25 अगस्त तक बैंक अवकाश होने के कारण ये तिथि बढ़ाई गई है। इनके प्रवेश 26 तक कन्फर्म किए जा सकते हैं। जो सीटें आरक्षित वर्ग की खाली रह जाएंगी वे सामान्य वर्ग के छात्रों से भरी जाएंगी। वहीं, एनएएस कॉलेज ने एलएलबी की दूसरी मेरिट भी जारी कर दी है। इसके एडमिशन 26 अगस्त को होंगे। अभी तक यूजी और पीजी में नौ जिलों के कॉलेजों में 141946 प्रवेश हो चुके हैं।
विश्वविद्यालय में दोबारा से चल पंजीकरण की ओपन मेरिट 27 अगस्त को जारी होगी। जिसमें खाली ऑफर लेटर 27 और 28 अगस्त को संबंधित कॉलेज में जमा होंगे। इसके बाद कॉलेज मेरिट बनाकर 29 से 31 अगस्त तक प्रवेश ले सकेंगे। यह अंतिम मेरिट होने के कारण 31 अगस्त को आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी नहीं होने की दशा में खाली सीटों को अनारक्षित वर्ग के छात्र-छात्राओं से भरी जाएंगी। इसके साथ ही बीपीईएस, एमपीईएस, बीएससी फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन, बीपीईएड, एमपीईएड और प्रवेश परीक्षा के बाद होने वाले प्रवेश यथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा संचालित बीएससी नर्सिंग, एमफिल, बीएड और एमएड पाठ्यक्रमों के लिए यह ओपन मेरिट मान्य नहीं होगी। 23 अगस्त से अभ्यर्थी खुद अपनी लागइन आईडी से ईडब्लूएस में संशोधन कर सकते हैं।
एनएएस की दूसरी मेरिट वेबसाइट पर अपलोड
एनएएस कॉलेज में बृहस्पतिवार को एलएलबी की पहली मेरिट के एडमिशन हुए। 180 सीटों पर 98 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। बची हुई सीटों की कॉलेज ने मेरिट बनाकर कॉलेज की वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। 26 अगस्त को मेरिट कॉलेज में नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी जाएगी। इसी दिन इसके एडमिशन होंगे। एडमिशन लेने वाले छात्र-छात्राएं तीन फोटो, सभी ओरिजनल प्रमाण पत्र, दो फोटो स्टेट कॉपी, रजिस्ट्रेशन संख्या के साथ सुबह 10 बजे कॉलेज पहुंच जाएं। छात्र-छात्राओं को कॉलेज से फार्म लेकर फीस का ड्राफ्ट बनवाना होगा। ड्राफ्ट एनएएस कॉलेज के प्राचार्य के नाम पर बनेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- यूपी के शिक्षकों की हर गतिविधि पर रहेगी नजर, सरकार ने अटेंडेंस के लिए बनाया ये कड़ा नियम

कमेंट
कमेंट X