फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   ccsu 2019 know about last date for admission

CCSU Admission 2019: ओपन मेरिट के एडमिशन की अंतिम तिथि यहां, यूजी में प्रवेश के लिए भी बड़ी खबर

Tue, 09 Jul 2019 10:40 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Tue, 09 Jul 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
ccsu 2019 know about last date for admission
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी कोर्सों में एडमिशन को सोमवार को ओपन मेरिट जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं ने ऑफर लेटर डाउनलोड कर कॉलेजों में जमा कर दिए। मंगलवार को कॉलेज मेरिट लगाएंगे, जिसके बाद छात्र-छात्राएं उसमें अपना देखकर एडमिशन ले सकते हैं। पहली ओपन मेरिट के एडमिशन 12 जुलाई तक होंगे। अभी तक यूजी में 52139 एडमिशन हो चुके हैं। अभी भी एडेड समेत सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली पड़ी हैं। सोमवार को भी बीए-एलएलबी की मेरिट जारी नहीं हो पाई है। बीसीआई का मान्यता पत्र नहीं मिलने के कारण समस्या आ रही है।
विज्ञापन

मेरठ और सहारनपुर मंडल के नौ जिलों के कॉलेजों में यूजी कोर्सों बीए, बीएससी और बीकॉम के अलावा दूसरे विषयों में 1 लाख पांच हजार छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। सोमवार को विवि ने ओपन मेरिट जारी करते हुए छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर मेसेज भेजे। जिसके बाद छात्रों ने ऑफर लेटर डाउनलोड करके रिक्त सीटों के हिसाब से कॉलेजों में जमा कर दिए हैं। कई कॉलेजों में देर शाम लिस्ट लगा दी गई, कई में आज लगेगी। सीटों के हिसाब से कॉलेज मंगलवार को मेरिट बनाएंगे। इनमें एडमिशन आज से ही लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन


एडेड कॉलेजों में अभी भी काफी सीटें खाली
डीएन कॉलेज में 960 सीटें हैं, यहां 611 प्रवेश हुए हैं। इस्माईल कॉलेज में 880 सीटों पर 427 प्रवेश हुए हैं। मेरठ कॉलेज में 2400 सीटों पर 1524 प्रवेश हुए हैं। एनएएस कॉलेज में 1080 सीटों पर 355 प्रवेश हुए हैं। आरजी कॉलेज में 1360 सीटों पर 805 प्रवेश हुए हैं। कनोहरलाल कॉलेज में 605 सीटों पर 361 प्रवेश हुए हैं। शहीद मंगलपांडे में 460 सीटों पर 226 प्रवेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए-एलएलबी की मेरिट नहीं हुई जारी 
बीए-एलएलबी की मेरिट बीसीआई के मान्यता पत्र की वजह से अटक गई है। कुछ छात्र-छात्राओं ने बीए-एलएलबी के साथ ही बीए-बीकॉम और बीएससी के भी विकल्प भर रखे हैं। ऐसे में ओपन मेरिट के एडमिशन होने के बाद ही बीए-एलएलबी की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। तीन वर्षीय एलएलबी के रजिस्ट्रेशन भी बीसीआई के मान्यता पत्र की वजह से लेट हो रहे हैं। 


यूजी में भी शुरू हुए ओपन रजिस्ट्रेशन 
बीए, बीएससी, बीकॉम समेत दूसरे यूजी कोर्सों में भी सोमवार से ओपन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। इनकी अंतिम तिथि 14 जुलाई है। बीएससी नर्सिंग में भी रजिस्ट्रेशन किए जा सकते हैं। इनकी अंतिम तिथि 17 जुलाई है। पीजी कोर्सों में रजिस्ट्रेशन की तिथि 15 जुलाई है। 15 से 17 जुलाई के बीच फार्म में गलती सुधार कर सकते हैं। इसके बाद मेरिट जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed