फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE will not prepare question paper of class 9-11 final Board exam

पड़ताल: सीबीएसई द्वारा नहीं तैयार किया जाएगा कक्षा नौवीं और 11वीं का पेपर, फर्जी निकला दावा

Thu, 09 Sep 2021 10:06 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 09 Sep 2021 10:06 PM IST
सार

CBSE Fact Check: सीबीएसई ने नोटिस को "फर्जी" बताया और कहा कि यह दोहराया जाता है कि आप ऐसी किसी भी जानकारी पर विश्वास नहीं करें, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है और बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
CBSE will not prepare question paper of class 9-11 final Board exam
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र बोर्ड पैटर्न पर बनाए जाने को लेकर एक दावा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसे लेकर सीबीएसई ने खंडन और स्पष्टीकरण जारी किया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के प्रश्न-पत्र संबंधी वायरल संदेश पर प्रतिक्रिया देते हुए, गुरुवार को स्पष्ट किया कि वह वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्न - पत्र तैयार नहीं करेगा।

विज्ञापन


सीबीएसई ने नोटिस को "फर्जी" बताया और कहा कि यह दोहराया जाता है कि आप ऐसी किसी भी जानकारी पर विश्वास नहीं करें, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है और बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। बोर्ड सबसे पहले अपनी वेबसाइट पर सारी जानकारी जारी करता है। इसलिए केवल बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी को प्रमाणित किया जाता है। हालांकि, हाल ही में सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए अपनी नई योजना के अनुसार, टर्म 1 परीक्षाओं के लिए नमूना प्रश्न पत्र जारी किए हैं। बोर्ड ने शिक्षकों और छात्रों दोनों के उपयोग के लिए इस परीक्षा के लिए नमूना प्रश्न पत्र और मूल्यांकन योजनाएं भी उपलब्ध कराई हैं। पेपर 90 मिनट के होंगे हैं और कोई सब्जेक्टिव प्रश्न नहीं होगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रेस सूचना ब्यूरो की फैक्ट चेक टीम ने भी सीबीएसई के प्रश्न - पत्र संबंधी इस वायरल का खंडन जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा था कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा नौवीं और 11वीं का प्रश्न पत्र तैयार किया जाएगा। यानी अब देश के सभी सीबीएसई स्कूलों में कक्षा नौवीं और 11वीं की परीक्षा एक ही प्रश्न पत्र से ली जाएगी। व्हाट्सएप मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि बोर्ड ने इसकी सूचना सभी स्कूलों को दे दी है।

हालांकि,  जब अमर उजाला की एजुकेशन टीम ने सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर तलाश की तो ऐसी कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई थी। अमर उजाला ने अधिकारियों से भी मैसेज के संबंध में जानकारी मांगी थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed