फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE will give research opportunity to teachers

CBSE : शिक्षकों को रिसर्च का अवसर देगा सीबीएसई, बोर्ड ने लर्निंग फ्रॉम प्रैक्टिसनर्स कार्यक्रम शुरू किया

Sat, 11 Jun 2022 06:26 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 11 Jun 2022 06:26 AM IST
सार

प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को अनुदान व मेंटरशिप सहायता भी प्रदान की जाएगी। अपने अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षकों को एक साल की अवधि में तीन किस्तों में 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
CBSE will give research opportunity to teachers
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) देशभर के शिक्षकों को अनुसंधान (रिसर्च) करने का अवसर प्रदान करने जा रहा है।  सीबीएसई ने इसके लिए लर्निंग फ्रॉम प्रैक्टिसनर्स कार्यक्रम शुरू किया है। बोर्ड की इस पहल के तहत सीबीएसई से संबद्ध स्कूल शिक्षक अपने काम को साझा करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रोग्राम के तहत शिक्षकों को अनुदान व मेंटरशिप सहायता भी प्रदान की जाएगी। अपने अनुसंधान को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षकों को एक साल की अवधि में तीन किस्तों में 25 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


इस प्रोग्राम को शुरू करने के पीछे बोर्ड का उद्देश्य मेंटरशिप के नेटवर्क के साथ अनुदान और सहायता प्रदान करके सर्वश्रेष्ठ नवाचारों का चयन करना और उनका समर्थन करना है। इस प्रोग्राम केलिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। इच्छुक व्यक्ति अपने प्रस्ताव http://forms.gle/jkeLMTbam1Ho8Gmr पर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के तहत आने वाले उस प्रस्ताव को वरीयता दी जाएगी जो सीधे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप होंगे।  सीबीएसई को उम्मीद है कि आवेदकों ने शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों के बारे में शोध किया होगा। इस प्रोग्राम के तहत जो शिक्षक चयनित होंगे, उन्हें एक वर्ष में तीन किस्तों में कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए 25,000 रुपये का अनुदान प्राप्त होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed