CBSE 12th Result: मार्कशीट और सर्टिफिकेट में अब नहीं हो सकेगी छेड़छाड़, यहां रहेंगे सुरक्षित
डिजी लॉकर की नैड यानी नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी आईडी सुविधा से उम्मीदवारों के लिए मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की बार-बार फोटोकॉपी और प्रिंटआउट का झंझट ही खत्म हो गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा 2021 के कक्षा 12वीं के परिणाम शुक्रवार, 30 जुलाई को जारी किए गए हैं। सीबीएसई ने इस बार नवाचार आत्मसात करते हुए सभी उम्मीदवारों की मार्कशीट और सर्टिफिकेट को डिजिलॉकर पर अपलोड किया जा रहा है।
इससे दो बड़े फायदे हुए हैं। पहला यह कि मार्कशीट, सर्टिफिकेट में अब किसी प्रकार से कोई टेंपरिंग या छेड़छाड़ नहीं हो सकेगी। ये डिजी लॉकर में पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। दूसरा यह कि डिजी लॉकर की नैड यानी नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी आईडी सुविधा से उम्मीदवारों के लिए मार्कशीट और प्रमाण-पत्रों की बार-बार फोटोकॉपी और प्रिंटआउट का झंझट ही खत्म हो गया है।
यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result 2021: रिजल्ट जारी होते ही सीबीएसई की वेबसाइट ठप, अब यहां देखें नतीजे
बता दें कि नौकरी, दाखिले और साक्षात्कार के समय अक्सर नियोक्ताओं को अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करना पड़ता है। इस दौरान कई अभ्यर्थियों की जालसाजी और दस्तावेजों के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आती थीं। लेकिन अब ऐसा आसानी से नहीं हो सकेगा। ऐसा संभव हो पाया है डिजी लॉकर वेबसाइट पर नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी आईडी सुविधा से।
यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result 2021 LIVE: 5.37 फीसदी छात्रों ने हासिल 95 फीसदी अंक, ऐसा रहा 2021 का परिणाम
हालांकि, इससे पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कॉमन टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट या सीटीईटी) की मार्कशीट और दिल्ली विश्वविद्यालय की ओर से डिग्रियां डिजी लॉकर में जारी की जा चुकी हैं। सीबीएसई द्वारा डिजिलॉकर पर अपलोड कर दिए जाने के बाद उनके मोबाइल नंबर पर इनकी सूचना और लॉग इन डिटेल भेजी जाएगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मार्कशीट और प्रमाण-पत्र पर एक विशेष क्यूआर कोड दिया गया है। इस कोड को डिजिलॉकर मोबाइल एप्लीकेशन की मदद से स्कैन करके प्रमाणित किया जा सकता है।
Class XII #cbseresults2021 are now available on DigiLocker
— DigiLocker (@digilocker_ind) July 30, 2021
Click the link to get the Class XII resulthttps://t.co/rQqXES3agN pic.twitter.com/hRpGpzjCbX
कमेंट
कमेंट X