CBSE 12th Result 2021: रिजल्ट जारी होते ही सीबीएसई की वेबसाइट ठप, अब यहां देखें नतीजे
हालांकि, रिजल्ट जारी होने के साथ ही सीबीएसई की वेबसाइट डाउन हो गई है। ऐसे में विद्यार्थी उमंग एप, एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार, 30 जुलाई, 2021 को कक्षा 12वीं का परिणाम जारी कर दिया है। रिजल्ट 99.37 फीसदी रहा है। कक्षा 12वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर ऑनलाइन जारी किया गया है।
हालांकि, रिजल्ट जारी होने के साथ ही सीबीएसई की वेबसाइट डाउन हो गई है। ऐसे में विद्यार्थी उमंग एप, एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। बता दें कि इस साल कोरोना महामारी के कारण बोर्ड ने 12वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था। बोर्ड ने आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए 12वीं कक्षा का रिजल्ट तैयार किया है।
एसएमएस से ऐसे पाएं रिजल्ट
विद्यार्थी एसएमएस के जरिए भी अपना दसवीं का रिजल्ट मंगा सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को CBSE12 < ROLLNUMBER > < ADMITCARDID > दर्ज करके 7738299899 नंबर पर सेंड करना होगा। इस तरह उनको अपना रिजल्ट पता चल जाएगा।
उमंग एप के जरिए ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट
इसके लिए विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना उमंग एप डाउनलोड करना होगा। छात्र गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप डाउनलोड करें। इसके बाद वहां उपलब्ध ऑप्शन में सीबीएसई सिलेक्ट करें और उसके बाद अपना लॉग इन विवरण दर्ज करें। जैसे ही आप अपनी डिटेल डालेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
यह भी पढ़ें : CBSE Class 12 Result 2021: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं का परिणाम, 7 चरणों के जरिए ऐसे करें चेक
डिजिलॉकर पर ऐसे देखें रिजल्ट
सीबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम 2021 घोषित कर दिए गए हैं। छात्र अपना रिजल्ट डिजिलॉकर की वेबसाइट पर देख सकते हैं।
- इसके लिए Digilocker.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के एजुकेशन सेक्शन में जाएं।
- 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन' पर क्लिक करें।
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट विकल्प चुनें।
- फिर सीबीएसई के साथ पंजीकृत अपने फोन नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
Class XII #cbseresults2021 are now available on DigiLocker
— DigiLocker (@digilocker_ind) July 30, 2021
Click the link to get the Class XII resulthttps://t.co/rQqXES3agN pic.twitter.com/hRpGpzjCbX
कमेंट
कमेंट X