{"_id":"5dc69c598ebc3e5b592d139f","slug":"cbse-to-organise-story-telling-competition-to-promote-creativity-in-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए सीबीएसई ने अपनाया ये शानदार तरीका, बदल जाएगी तस्वीर","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
छात्रों में रचनात्मकता बढ़ाने के लिए सीबीएसई ने अपनाया ये शानदार तरीका, बदल जाएगी तस्वीर
Sat, 09 Nov 2019 05:16 PM IST
Mohit Mudgal
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sat, 09 Nov 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
cbse
- फोटो : cbse
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने नवंबर महीने में स्टोरी टेलिंग कॉम्पीटीशन के लिए सभी स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। वैसे नंवबर महीने में तीन एक्टिविटी- आर्यभट्ट जायंट चैलेंज, सीबीएसई स्टोरी टेलिंग कॉम्पीटीशन और इंटर स्कूल स्पोर्ट्स एंड गेम कॉम्पिटिशन का आयोजन होना है। सीबीएसई का मानना है कि स्टोरी टेलिंग कॉम्पीटीशन से छात्रों की रचनात्मकता और उनके विश्लेषण व मूल्यांकन कौशल को बढ़ावा मिलेगा। प्रतियोगिता चार वर्गों के लिए आयोजित की जाएगी, इसमें प्राइमरी- कक्षा 3 से 5, मिडिल- कक्षा 6 से 8, सेकेंडरी- कक्षा 9-10 और सीनियर सेकेंडरी- कक्षा 11-12 शामिल हैं।
विज्ञापन
स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
पहली चरण : स्कूल स्तर पर, इस चरण में स्कूल अपने स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन करेंगे। यह चरण 18 से 23 नवंबर 2019 के बीच आयोजित किया जाएगा। इस चरण में स्कूल हर वर्ग से एक प्रतिभागी का चुनाव करेंगे, जो अगले स्तर पर स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
दूसरा चरण : क्षेत्रीय स्तर पर, यह चरण डिजिटल रुप से सीबीएसई के स्टोरी टेलिंग एप पर आयोजित किया जाएगा। यह चरण 24 से 30 नवंबर 2019 के बीच आयोजित किया जाएगा। इस स्तर पर नियमों की अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना पढ़ें।
विज्ञापन
तीसरा चरण : राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतियोगिता 19-20 दिसंबर 2019 को आयोजित की जाएगी। दूसरे शहरों से आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन शुल्क : प्रतियोगिता में रजिस्ट्रेशन के लिए 1000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। सभी स्कूल 24 से 30 नवंबर के बीच रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
चयन प्रक्रिया : प्रत्येक श्रेणी की तीन सर्वश्रेष्ठ कहानियों का चयन किया जाएगा और उन्हें पदक और मेरिट प्रमाणपत्र से सम्मानित किया जाएगा।
स्टोरी टेलिंग वीडियो का समय (वर्ग के हिसाब से) :
प्राइमरी : दो मिनट तक
मिडिल : दो से तीन मिनट
सेकेंडरी : तीन से चार मिनट
सीनियर सेकेंडरी : तीन से चार मिनट
सभी स्कूल क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए 24 से 30 नवंबर के बीच वीडियो अपलोड कर सकते हैं। स्कूल अपने छात्रों का वीडियो एंड्रायड फोन के जरिए केवल सीबीएसई स्टोरी टेलिंग एप के जरिए अपलोड करें ।
सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
अधिक जानकारी के लिए सीबीएसई द्वारा जारी सर्कुलर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X