{"_id":"601287efabe4d3303f0990aa","slug":"cbse-to-announce-exam-schedule-for-class-10th-and-12th-on-2nd-february-says-education-minister-nishank","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की डेटशीट 2 फरवरी को होगी जारी: शिक्षा मंत्री निशंक","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की डेटशीट 2 फरवरी को होगी जारी: शिक्षा मंत्री निशंक
Thu, 28 Jan 2021 05:25 PM IST
स्नेहा बलूनी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Thu, 28 Jan 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
रमेश पोखरियाल (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट की घोषणा दो फरवरी को होगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने गुरुवार को सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ हुए लाइव बातचीत के दौरान दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल 2 फरवरी को जारी होगा। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करेगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-AIBE-XV: 30 जनवरी को जारी होगी ऑल इंडिया बार परीक्षा की उत्तर कुंजी, मार्च के पहले हफ्ते में
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि सीबीएसई छात्रों के 45 साल के रिकॉर्ड को डिजिटल करेगा। दरअसल, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के मद्देनजर शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए सीबीएसई पाठ्यक्रम में बदलाव पर चर्चा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूल प्रिंसिपलों और सचिवों के साथ वेबिनार में भाग ले रहे थे। यह वेबिनार दोपहर दो बजे से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
CBSE to announce exam schedule for Class 10 and Class 12 on February 2: Union Education Minister Ramesh Pokhriyal 'Nishank' (file photo) pic.twitter.com/xPXTprRxw0
— ANI (@ANI) January 28, 2021
इसे भी पढ़ें-AIBE-XV: 30 जनवरी को जारी होगी ऑल इंडिया बार परीक्षा की उत्तर कुंजी, मार्च के पहले हफ्ते में
शिक्षा मंत्री निशंक सीबीएसई बोर्ड के दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों की घोषणा पिछले साल 31 दिसंबर को ही कर चुके हैं। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी। सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी ।
कमेंट
कमेंट X