{"_id":"6194580a4223c97faf46380d","slug":"cbse-term1-10th-class-exam-will-begin-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Term 1 Board Exam: सीबीएसई टर्म-1 की दसवीं की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
Term 1 Board Exam: सीबीएसई टर्म-1 की दसवीं की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी
Wed, 17 Nov 2021 06:47 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Nov 2021 06:47 AM IST
सार
दसवीं के प्रमुख विषयों की परीक्षाएं 30से और बारहवीं की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होंगी। स्कूलों में नौवीं और ग्यारहवीं की मिड टर्म ऑफलाइन परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होने वाली हैं।
विज्ञापन
Term 1 Board Exam
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के टर्म-1 की माइनर विषयों की परीक्षाएं मंगलवार को शुरू हो गईं। बुधवार से दसवीं कक्षा के माइनर विषयों की परीक्षा की शुरुआत होगी। दसवीं की मुख्य परीक्षाओं की शुरुआत 30 नवंबर और बारहवीं के मुख्य विषयों की परीक्षाएं एक दिसंबर से शुरू होंगी।
विज्ञापन
मंगलवार को दो माइनर विषयों एंत्रप्रिन्योरशिप और ब्यूटी वेलनेस की परीक्षा हुई। यह ऐसे माइनर विषय हैं जिनकी परीक्षा के लिए बेहद कम बच्चे परीक्षा देने के लिए पंजीकृत थे। परीक्षा की शुरुआत सुबह 11.30 बजे हुई। प्रश्न पत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया गया और 20 मिनट अतिरिक्त प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए दिए गए।
विज्ञापन
स्कूलों में राशन वितरण और टीकाकरण बंद
दिल्ली के स्कूलों में मंगलवार से राशन वितरण, टीकाकरण व सार्वजनिक गतिविधियों को बंद कर दिया गया। शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी कर बोर्ड परीक्षा के समय में राशन वितरण, टीकाकरण जैसी गतिविधियों को बंद करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
ऐसेे में शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों में सभी परीक्षाओं के सुचारु संचालन और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, गैर सहायता वाले मान्यता प्राप्त स्कूलों में सभी सार्वजनिक गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया है।
कमेंट
कमेंट X