CBSE Term 2 Exams: 26 अप्रैल से शुरू होगी सीबीएसई टर्म- 2 परीक्षा, बोर्ड ने जारी किया नोटिस
CBSE Term 2 Exams: बोर्ड का यह नोटिस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। छात्र यहां जाकर नोटिस को पढ़ सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई ने बताया कि कोरोना महामारी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो सत्र टर्म-1 और टर्म-2 में आयोजित की जा रही हैं। टर्म-1 परीक्षा का आयोजन हाल ही में पूरा कर लिया गया है। बोर्ड ने विचार-विमर्श और देश में कोरोना महामारी की स्थिति देखने के बाद टर्म-2 परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला किया है।
1. सीबीएसई टर्म - 2 परीक्षा 26 अप्रैल, 2022 से शुरू होगी।
2. परीक्षा में प्रश्नों का पैटर्न वही होगा, जो आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सैंपल पेपर में दिया जाएगा।
3. छात्रों को उन्हें अलॉट किए गए परीक्षा केंद्रों पर जाकर परीक्षा में शामिल होना होगा।
4. दसवीं और बारहवीं कक्षा के टर्म-2 परीक्षा की विस्तृत डेटशीट जल्द ही जारी की जाएगी।
CBSE Term 1 Results: जल्द जारी होंगे टर्म -1 परीक्षा के परिणाम
टर्म-2 परीक्षा का शेड्यूल जारी होने के बाद अब सीबीएसई की ओर दसवीं और बारहवीं कक्षा के टर्म -1 परीक्षा का परिणाम भी जल्द ही जारी किया जा सकता है। हालांकि सीबीएसई ने इसे लेकर अब तक कोई भी सूचना जारी नहीं की है।
आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X