फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Term 2 exams to be based on multiple choice questions

छात्रों की मांग: सीबीएसई की टर्म-2 की परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित हो, छात्र ट्विटर का ले रहे सहारा

Mon, 18 Apr 2022 05:37 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 18 Apr 2022 05:37 AM IST
सार

छात्रों का तर्क है कि बोर्ड ने बीते साल घोषणा की थी कि परीक्षा के लिए स्थिति अनुकूल नही होने पर टर्म-2 परीक्षा 90 मिनट की एमसीक्यू प्रश्नों पर आधारित ली जा सकती है।
 

विज्ञापन
CBSE Term 2 exams to be based on multiple choice questions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं ओर 12वीं की बोर्ड के सेमेस्टर-2 की परीक्षाएं बहुविकल्पीय प्रश्नों(एमसीक्यू) पर आधारित आयोजित किये जाने की मांग उठने लगी है। इन परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र इस मांग को उठाने के लिए ट्वीटर का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन


छात्रों का तर्क है कि बोर्ड ने बीते साल घोषणा की थी कि परीक्षा के लिए स्थिति अनुकूल नही होने पर टर्म-2 परीक्षा 90 मिनट की एमसीक्यू प्रश्नों पर आधारित ली जा सकती है।
विज्ञापन


बोर्ड ने कोरोना महामारी को देखते हुए बीते साल दसवीं बाहरवीं की परीक्षा दो टर्म में आयोजित किये जाने की घोषणा की थी। पहले टर्म की एमसीक्यू आधारित परीक्षा नवंबर-दिसंबर में सम्पन्न हो चुकी है। टर्म -1 में बच्चों के प्रदर्शन को भी जारी किया जा चुका है। अब 26 अप्रैल से टर्म-2 की परीक्षाएं होनी है। लेकिन उससे पहले ही कोरोना के मामले बढ़ने लगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खासकर स्कूली बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में छात्रों के साथ साथ परीक्षाओं को लेकर अभिभावक भी चिंता में हैं। अभिभावक ओर छात्र ट्वीटर पर बोर्ड से टर्म-2 की परीक्षाएं भी एमसीक्यू प्रश्नों पर आधारित लिए जाने की मांग कर रहे हैं।

दरसअल दो टर्म में परीक्षाएं आयोजित किये जाने की घोषणा के समय सीबीएसई ने कहा था कि यदि स्थिति सामान्य वर्णनात्मक परीक्षा के लिए अनुकूल नहीं रहेगी तो टर्म 2 के अंत में भी 90 मिनट की एमसीक्यू आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

वहीं छात्र सीबीएसई टर्म-1 ओर टर्म-2 की वेटेज पर भी स्पष्ठता चाहते हैं। एक छात्र ने ट्वीटर पर लिखा कि अब कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में टर्म-2 को एमसीक्यू आधारित परीक्षा बनाने का सही समय है।


एक अन्य छात्र ने लिखा कि परीक्षाएं या तो एमसीक्यू प्रश्नो पर आधारित हो या फिर रद की जाए। छात्रों के एक वर्ग ने बोर्ड से सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा को वैकल्पिक बनाने का भी अनुरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed