CBSE Term 2 Exam: सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा में शामिल होने से पहले जान लें कुछ जरूरी टिप्स, पा सकते हैं बेहतर अंक
CBSE Term 2 Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार 13 अप्रैल, 2022 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र को जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Term 2 Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 26, अप्रैल, 2022 से शुरू किया जाएगा। सीबीएसई की ओर से दोनों ही कक्षा की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है। जो भी छात्र परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। अब परीक्षा में 2 हफ्ते से भी कम समय बचा है। अमर उजाला ने विभिन्न बोर्ड परीक्षा के लिए पहले भी आपको तैयारी के विभिन्न टिप्स दिए हैं। इस खबर में हम इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए सीबीएसई टर्म-2 परीक्षा के लिए जरूरी टिप्स लेकर आए हैं। इसे पढ़कर छात्र परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।
CBSE Term 2 Exam: प्रवेश पत्र हो गए हैं जारी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार 13 अप्रैल, 2022 को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के टर्म-2 बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश-पत्र को जारी कर दिया है। सीबीएसई परीक्षाओं को टर्म-2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अब स्कूल सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in या cbse.gov.in के माध्यम से प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड भी कर सकते हैं। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं।
CBSE Term 2 Exam: टर्म-2 में पा सकते हैं बेहतर अंक
जिन उम्मीदवारों ने सीबीएसई टर्म-1 परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया था उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह चाहें तो टर्म-2 परीक्षा में अच्छे अंकों को प्राप्त कर के अपने परिणाम को बेहतर बना सकते हैं। सीबीएसई ने पहले ही इस बात की सूचना दे दी है कि छात्रों के अंतिम परिणाम दोनों टर्म की परीक्षाओं में उनके प्रदर्शन के आधार पर तैयार किए जाएंगे।
CBSE Term 2 Exam: टर्म-2 परीक्षा के लिए जरूरी टिप्स
- टाइम मैनेजमेंट करें और एक रूटीन तैयार करें।
- किताबों से पढ़ना शुरू करें।
- समय-समय पर विषय बदलते रहें।
- लेटेस्ट पैटर्न के हिसाब से तैयारी करें।
- प्रैक्टिस पेपर को सॉल्व करें।
- लिखने का अभ्यास करते रहें।
- गाने सुने और अच्छी नींद लिया करें।
CBSE Term 2 Exam: परीक्षा में इन बातों का रखें ख्याल
- परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र लेकर ही पहुंचे, बिना इसके प्रवेश नहीं मिलेगा।
- परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंच जाएं।
- कोरोना गाइडलाइन का पालन करना न भूलें।
- कक्षा में कोई भी नकल की सामाग्री न लेकर जाएं।
- प्रश्न पत्र को अच्छे से पढ़कर और समझकर हीं उत्तर लिखना शुरू करें।
कमेंट
कमेंट X