फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Term 1 Result 2022 students know passing marks for 10th 12th class and can check their results at cbse.gov.in

CBSE Term 1 Result 2022: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए यह हैं पासिंग मार्क्स, यहां मिलेगी डिटेल

Mon, 10 Jan 2022 07:32 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 10 Jan 2022 07:32 PM IST
सार

CBSE Term 1 Result 2022: सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के परिणामों का छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा छात्रों को मार्किंग स्कीम के साथ उत्तीर्ण मानदंड भी बताया गया है। छात्र अपने परिणामों को आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in में जाकर देख सकते हैं। 

विज्ञापन
CBSE Term 1 Result 2022 students know passing marks for 10th 12th class and can check their results at cbse.gov.in
CBSE Term 1 Result 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से नवंबर-दिसंबर, 2021 में 10वीं व 12वीं की टर्म-1 बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था। अब इसके परिणामों के लिए छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्र अपने परिणामों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in में जाकर देख सकते हैं। साथ ही छात्र के परिणाम डिजिलॉकर पर भी जारी होने के बाद उपलब्ध होंगे। वहीं, सीबीएसई 10वीं व 12वीं कक्षा के लिए उत्तीर्ण अंकों को जारी करता है। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं। बोर्ड ने 10वीं कक्षा और 12वीं बोर्ड परीक्षा के विभिन्न विषयों के लिए मार्किंग स्कीम सहित उत्तीर्ण मानदंड भी निर्धारित किए हैं। 

विज्ञापन

सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 33 फीसदी हैं

सीबीएसई ने कोरोना महामारी के कारण वर्ष 2021 में दो टर्म में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को विभाजित कर दिया है। जिसके अनुसार टर्म 1 परीक्षा नवंबर-दिसंबर, 2021 में और टर्म 2 परीक्षा मार्च-अप्रैल, 2022 में आयोजित करने पर फैसला हुआ था। साथ ही परीक्षा पैटर्न में भी बदलाव किया गया था। इन परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक 33 फीसदी निर्धारित किए हैं। साथ ही दो टर्म में परीक्षा को बांटते हुए टर्म 1 बोर्ड की थ्योरी और प्रैक्टिकल परीक्षा नवंबर-दिसंबर, 2021 में हो चुकी है। टर्म 1 की कई विषयों की थ्योरी की 40 अंकों की परीक्षा का आयोजन किया गया। वहीं, टर्म-1 बोर्ड परीक्षा में 10 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए। अब बचे हुए अंकों की टर्म 2 परीक्षा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई 10वीं विषय के पेपर को इतने अंकों में बांटा गया है      

  • अंग्रेजी विषय की थ्योरी के लिए कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं। 
  • गणित विषय की थ्योरी के लिए कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं। 
  • विज्ञान विषय की थ्योरी की कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं। 
  • कंप्यूटर विषय की थ्योरी के लिए कुल 30 अंकों की परीक्षा होगी। वहीं, 70 अंक प्रैक्टिकल की परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं। 
  • सामाजिक विज्ञान की थ्योरी के लिए कुल 80 अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं, 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं। 

विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं परीक्षा के लिए ये है उत्तीर्ण मानदंड 2022 

12वीं कक्षा के फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स व बायोलॉजी विषय का पेपर इतने अंकों में बांटा गया है        

  • फिजिक्स विषय की थ्योरी के लिए कुल 70 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं। 
  • केमिस्ट्री  विषय की थ्योरी के लिए कुल 70 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं। 
  • बायोलॉजी  विषय की थ्योरी के लिए कुल 70 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं। 
  • मैथ्स विषय की थ्योरी की कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं। 
  • इंग्लिश विषय की थ्योरी की कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं। 

12वीं कॉमर्स विषय के पेपर को इतने अंकों में बांटा गया है    

  • बिजनेस स्टडीज विषय की थ्योरी की कुल 70 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं। 
  • अकाउंट्स विषय की थ्योरी की कुल 70 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं। 
  • मैथ्स विषय की थ्योरी की कुल 70 अंक की परीक्षा होगी। वहीं 30 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए हैं। 
  • इकोनॉमिक्स विषय की थ्योरी के लिए कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। जिसमें से 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं।

12वीं आर्ट्स विषय के पेपर को इतने अंकों में बांटा गया है 

  • समाजशास्त्र विषय की थ्योरी के लिए कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। जिसमें से 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं। 
  • हिस्ट्री विषय की थ्योरी के लिए कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। जिसमें से 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं।
  • राजनीति विज्ञान विषय की थ्योरी के लिए कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। जिसमें से 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं।
  • साइकोलॉजी विषय में थ्योरी के लिए कुल 80 अंक की परीक्षा होगी। जिसमें से 20 अंक प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए हैं।

 

CBSE Term 1 Result 2022 को ऐसे करें चेक 

  • छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं। 
  • अब होमपेज पर उपलब्ध 10वीं व 12वीं बोर्ड टर्म-1 परीक्षा 2022 के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अपनी जानकारियों के साथ लॉग इन करें। 
  • लॉग इन करने के बाद आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • अब अपने परिणाम को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed