फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Students can not appear in compartment exam if they skip term exams

सीबीएसई के निर्देश : दोनों टर्म की परीक्षाओं से चूके तो नहीं दे पाएंगे कंपार्टमेंट परीक्षा, जानें नियम

Wed, 27 Apr 2022 04:25 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 27 Apr 2022 04:25 PM IST
सार

CBSE Exam Guidelines: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाल ही में अपनी संशोधित गाइडलाइन में घोषणा की थी कि जो छात्र टर्म -1 और टर्म -2 दोनों परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे, उन्हें इस साल कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें संबंधित कक्षा दोहरानी होगी यानी संबंधित छात्रों को उसी कक्षा में रिपीट करना होगा। 

विज्ञापन
CBSE Students can not appear in compartment exam if they skip term exams
CBSE - फोटो : File Photo

विस्तार

सीबीएसई (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की टर्म आधारित बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हो रहे छात्रों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा पात्रता और रिजल्ट संबंधी गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत, सीबीएसई ने बताया है कि कौनसे छात्र ऐसे हैं जो कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो पाएंगे और कौनसे नहीं। साथ ही बोर्ड ने यह बताया कि किन छात्रों को आवश्यक तौर पर रिपीट वाली श्रेणी में रखा जाएगा तथा किन्हें नहीं। सीबीएसई ने इनके बारे में सोमवार को आयोजित एक वेबिनार में जानकारी दी थी। 

विज्ञापन


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने हाल ही में अपनी संशोधित गाइडलाइन में घोषणा की थी कि जो छात्र टर्म -1 और टर्म -2 दोनों परीक्षाओं में शामिल नहीं होंगे, उन्हें इस साल कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें संबंधित कक्षा दोहरानी होगी यानी संबंधित छात्रों को उसी कक्षा में रिपीट करना होगा।
विज्ञापन


सीबीएसई टर्म -2 परीक्षा से पहले लाइव वेबिनार में बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि जो छात्र टर्म -1 की परीक्षा में अनुपस्थित थे और टर्म -2 की परीक्षा में शामिल नहीं हुए थे, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा देने के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी। क्योंकि कक्षा 12वीं की सभी कंपार्टमेंट परीक्षा एक ही दिन में आयोजित की जाती है। जबकि कक्षा 10वीं के लिए, कंपार्टमेंट परीक्षा सात दिनों की समयावधि में आयोजित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

ये छात्र रहेंगे असेंशियल रिपीट श्रेणी में 

इसके अलावा, कोविड के बीच छूट के रूप में बोर्ड ने पिछले साल आवश्यक दोहराने श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का एक प्रावधान प्रदान किया था। बोर्ड की ओर से निर्देशों के तहत जो छात्र तीन या अधिक विषयों में उपस्थित होने या न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में विफल रहते हैं, उन्हें आवश्यक दोहराव यानी असेंशियल रिपीट श्रेणी में रखा जाता है। हालांकि, जो दोनों में से किसी एक टर्म की परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, उनमें से किसी एक में उनके प्रदर्शन के आधार पर ग्रेड प्राप्त होगा। 

 

वैकल्पिक ग्रेडिंग योजना उचित समय जारी होगी

इसके अलावा, यदि कोई छात्र कोविड -19 के कारण सभी परीक्षाओं में शामिल नहीं हो पाता है और उनमें से केवल तीन से चार पेपर के लिए उपस्थित होता है, तो वे एक विशेष योजना के तहत रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ संयम भारद्वाज ने बताया कि ऐसे छात्रों के लिए वैकल्पिक ग्रेडिंग योजना उचित समय पर बोर्ड द्वारा तय की जाएगी और छात्रों के पक्ष में होगी। 

 

इन श्रेणियों के छात्रों के जारी होंगे परिणाम

  • टर्म-1 की परीक्षा में बैठे थे, लेकिन टर्म-2 की परीक्षा में अनुपस्थित रहे हों। 
  • टर्म-2 की परीक्षा में बैठे थे, लेकिन टर्म-1 की परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे।
  • टर्म -1 में सभी पेपर के लिए उपस्थित हुए, लेकिन टर्म -2 में एक-दो पेपर के लिए उपस्थित होने में विफल रहे हों।
  • टर्म -2 में सभी पेपर के लिए उपस्थित हुए हैं, लेकिन टर्म -1 में एक-दो पेपर के लिए उपस्थित होने में विफल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed