{"_id":"5ffb96928ebc3e2e3f1ccdf2","slug":"cbse-starts-preparing-question-bank-will-be-helpful-for-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई ने प्रश्न बैंक तैयार करना शुरू किया, शिक्षकों के लिए बनेगा मददगार ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
सीबीएसई ने प्रश्न बैंक तैयार करना शुरू किया, शिक्षकों के लिए बनेगा मददगार
Mon, 11 Jan 2021 05:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजूकेशन डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
एजूकेशन डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 11 Jan 2021 05:59 AM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम
- फोटो : IStock
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा तिथियां घोषित होने के बाद से परीक्षा की तैयारी शुरू हो गई है। सीबीएसई ने सैंपल पेपर जारी करने के बाद अब प्रश्न बैंक तैयार करना शुरू किया है। यह शिक्षक के लिए काफी मददगार बनेगा। शिक्षक इसके माध्यम से बच्चों को ना केवल अभ्यास करा सकेंगे बल्कि इससे बच्चों के विषय की परख भी हो सकेगी। बीते साल बोर्ड ने दीक्षा एप पर दसवीं के सभी विषयों केअभ्यास के लिए प्रश्नों का एक बैंक तैयार किया था।
विज्ञापन
शिक्षक के लिए बनेगा मददगार
सीबीएसई ने हाल ही में शिक्षकों के लिए दसवीं कक्षा केअंग्रेजी विषय केलिए एक प्रश्न बैंक तैयार किया है। सीबीएसई का मानना है कि यह बैंक शिक्षकों और शिक्षार्थियों को नए पैटर्न से परिचित होने और पाठ्यक्रम को समझने में मदद करेगा। इसके साथ ही इससे शिक्षकों को भी व्यक्तिगत रुप से अपने प्रश्न बैंक तैयार करने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन
फिलहाल दसवीं के अंग्रेजी के प्रश्न बैंक को उपलब्ध कराया
इस बैंक के माध्यम से विद्यार्थी अपने विषय की समझ को परख सकेंगे। फिलहाल अभी दसवीं के अंग्रेजी के प्रश्न बैंक को उपलब्ध कराया गया है। इसमें प्रश्नों के साथ-साथ उनकेजवाब भी हैं। यह पहले जारी किए गए सैंपल पेपर के आधार पर ही तैयार किया गया है।
विज्ञापन
हल व मार्किंग स्कीम केसाथ सैंपल पेपर पहले ही जारी किए जा चुके हैं
इसमें बहुविकल्पीय प्रश्न व उनके उत्तर भी शामिल हैं। जल्द ही अन्य विषयों के भी प्रश्न बैंक उपलब्ध होंगे। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बच्चे इससे प्रैक्टिस कर रचनात्मक तरीके से अपने कौशल को बढ़ा सकें।
उल्लेखनीय है कि बोर्ड की परीक्षाएं मई से शुरु होनी हैं। ऐसे में अभी शिक्षकों व छात्रों केपास परीक्षा की तैयारी के लिए समय है। इस तरह के प्रश्न बैंक से शिक्षकों को बच्चों को परीक्षा की तैयारी कराने में भी आसानी होगी। - रश्मि शर्मा
कमेंट
कमेंट X