फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Single Girl Child Scholarship 2022 Registration Begins for Class 10 Today Check Merit How to Apply Here

CBSE Single Girl Scholarship: सीबीएसई सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू, यहां पढ़ें

Mon, 17 Oct 2022 03:43 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 17 Oct 2022 03:43 PM IST
सार

CBSE Single Girl Scholarship: सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन को वे छात्राएं पात्र हैं जो अपने माता-पिता की एकलौती संतान हैं। छात्रा का एडमिशन CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10वीं में होना चाहिए।

विज्ञापन
CBSE Single Girl Child Scholarship 2022 Registration Begins for Class 10 Today Check Merit How to Apply Here
CBSE - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE Single Girl Scholarship: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड/CBSE ने अपने सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप (CBSE Single Girl Scholarship) योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। बोर्ड ने इस स्कीम को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही आवेदन भी शुरू हो गए हैं। जो भी छात्राएं इस स्कॉलरशिप को प्राप्त करने की इच्छाएं रखती हैं, वे अपना आवेदन को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैँ। आइए जानते हैं आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से...

विज्ञापन

इस तारीख तक करें आवेदन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की प्रक्रिया बीते शुक्रवार से जारी है। वहीं, इसके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 14 नवंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?
सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप के लिए आवेदन को वे छात्राएं पात्र हैं जो अपने माता-पिता की एकलौती संतान हैं। छात्रा का एडमिशन CBSE से मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10वीं में होना चाहिए। कक्षा 10वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक और स्कॉलरशिप को रिन्यू करने के लिए कक्षा 11वीं में 50 प्रतिशत या उससे अधिक अंक होने जरूरी है। छात्राओं को ऐसे स्कूल से पास होना चाहिए जिसकी मासिक फीस 1500 रुपये से अधिक न हो। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें। 

विज्ञापन

जानें महत्वपूर्ण तारीखें

  • स्कॉलरशिप के लिए आवेदन शुरू- 14 अक्तूबर, 2022
  • स्कॉलरशिप के लिए आवेदन समाप्त-14 नवंबर, 2022
  • स्कॉलरशिप के लिए सत्यापन- 21 अक्टूबर से 21 नवंबर 

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे स्कॉलरशिप से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें और जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed