फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE: Schools should fill internal grades of class 12th students correctly no correction after marks uploaded

CBSE के अहम निर्देश: 12वीं के छात्रों के आंतरिक ग्रेड सही भरें स्कूल, अंक अपलोड होने के बाद नहीं होगा सुधार

Sun, 19 Jan 2025 07:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 19 Jan 2025 07:26 AM IST
सार

सीबीएसई के अनुसार बोर्ड परीक्षा 2024-25 से संबंधित गतिविधियां जोरों पर हैं, इसके तहत स्कूल प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन कर रहे हैं और अंक अपलोड कर रहे हैं। इसके लिए बोर्ड ने आंतरिक ग्रेड अपलोड करने के लिए पोर्टल को सक्रिय कर दिया है। यह स्कूलों के लिए 14 फरवरी 2025 तक सक्रिय रहेगा।

विज्ञापन
CBSE: Schools should fill internal grades of class 12th students correctly no correction after marks uploaded
CBSE - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं व बारहवीं की मुख्य परीक्षाएं शुरु होने से पहले प्रैक्टिकल परीक्षा, प्रोजेक्ट व आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है। सीबीएसई ने 15 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए स्कूलों को 14 फरवरी तक ग्रेड अपलोड करने को कहा है। बोर्ड ने स्कूलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर कहा है कि बारहवीं के छात्रों के आंतरिक ग्रेड सही तरीके से भरे जाएं। ग्रेड अपलोड करने से पहले स्कूलों को डेटा को बारीकी से सत्यापित करना होगा। एक बार ग्रेड-अंक अपलोड होने के बाद उसमें सुधार नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन


सीबीएसई के अनुसार बोर्ड परीक्षा 2024-25 से संबंधित गतिविधियां जोरों पर हैं, इसके तहत स्कूल प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, आंतरिक मूल्यांकन कर रहे हैं और अंक अपलोड कर रहे हैं। इसके लिए बोर्ड ने आंतरिक ग्रेड अपलोड करने के लिए पोर्टल को सक्रिय कर दिया है। यह स्कूलों के लिए 14 फरवरी 2025 तक सक्रिय रहेगा। बोर्ड ने स्कूलों को स्पष्ट किया है कि अपलोड करने से पहले डेटा को बारीकी से सत्यापित करें और अपलोड किए जा रहे आंतरिक ग्रेड की शुद्धता सुनिश्चित करें। सीबीएसई के अनुसार प्रैक्टिकल, आंतरिक मूल्यांकन, प्रोजेक्ट, आंतरिक ग्रेड के अंक प्रदान करते, अपलोड करते समय यह सुनिश्चित करना स्कूल की जिम्मेदारी होगी कि ग्रेड सही हों। पोर्टल पर अपलोड होने के बाद वह अंक अंतिम होंगे और उसके बाद उसमें कोई सुधार  नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed