फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   cbse says students who do not pass will be able to give compartment examination

CBSE: पास न होने वाले छात्र दे सकेंगे पूरक परीक्षा, सीबीएसई ने कहा- जल्द जारी होगी पूरक परीक्षा की तारीख

Sat, 13 May 2023 05:42 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 13 May 2023 05:42 AM IST
सार

सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत कंपार्टमेंट परीक्षा का नाम बदलकर पूरक परीक्षा कर दिया है। बोर्ड पूरक परीक्षा की तारीख जल्द जारी करेगा।

विज्ञापन
cbse says students who do not pass will be able to give compartment examination
सीबीएसई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में दसवीं में 1,34,774 व 12वीं में 1,25,705 छात्र पास नहीं हुए हैं। इस वर्ष 10वीं में 6.22 प्रतिशत व बारहवीं में 7.57 प्रतिशत छात्र मुख्य परीक्षा में असफल रहे हैं। वर्ष 2022 में दसवीं में 1,07089 व 12वीं में 67,743 छात्र सफल नहीं हो पाए थे। ऐसे में जो छात्र उत्तीर्ण नहीं हो पाए व कुछ छात्र अपने अंक से सहमत नहीं हैं। ऐसे में बोर्ड उन्हें उत्तीर्ण होने व परीक्षा में प्रदर्शन सुधार के लिए एक और मौका दे रहा है। इसमें छात्रों को पूरक परीक्षा (कंपार्टमेंट) देनी होगी। सीबीएसई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत कंपार्टमेंट परीक्षा का नाम बदलकर पूरक परीक्षा कर दिया है। बोर्ड पूरक परीक्षा की तारीख जल्द जारी करेगा।

विज्ञापन


योग्यता सूची नहीं होगी जारी
परीक्षा में प्राप्त अंक को लेकर छात्रों के बीच प्रतिस्पर्धा न हो इसे ध्यान में रखते हुए बोर्ड कोई भी योग्यता सूची जारी नहीं करेगा। साथ ही, बोर्ड छात्रों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय श्रेणी की घोषणा नहीं करेगा। हालांकि, बोर्ड 0.1 प्रतिशत छात्रों को योग्यता प्रमाणपत्र जारी करेगा, जिन्होंने विषयों में उच्चतम अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


डिजिलॉकर से छात्र ले सकेंगे दस्तावेज
निजी छात्रों दस्तावेज उनके डिजिलॉकर में उपलब्ध कराए जाएंगे। छात्र इन दस्तावेज को आधार नंबर के माध्यम से एक्सेस कर सकते हैं। क्षेत्रीय कार्यालय, दिल्ली पूर्व व पश्चिम के छात्रों को छोड़कर मुद्रित दस्तावेज परीक्षा के आवेदन पत्र में दिए गए पते पर भेजे जाएंगे। दिल्ली पूर्व और पश्चिम के छात्रों के लिए मुद्रित दस्तावेज उनके परीक्षा केंद्र से उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्यापन, फोटोकॉपी और पुनर्मूल्यांकन करवा सकेंगे
सीबीएसई छात्रों को उनके अंक सत्यापित करने के लिए उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त व पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देगा। इस संबंध में बोर्ड अलग से नोटिस जारी करेगा। इस सुविधा की शुरू होने के तारीख 16 मई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed