फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Results 2021: Board releases Roll Number Finder for Class 10, 12 students ahead of results

Cbse Class 10th 12th Result: जल्द जारी हो सकता है परिणाम, बोर्ड ने रोल नंबर फाइंडर को किया लॉन्च

Thu, 29 Jul 2021 03:58 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 29 Jul 2021 03:58 PM IST
सार

सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के रोल नंबर के लिए रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है।

विज्ञापन
CBSE Results 2021: Board releases Roll Number Finder for Class 10, 12 students ahead of results
cbse 10th board result 2021 - फोटो : social media

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम से पहले, बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है। यह लिंक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सक्रिय हो चुकी है। अभ्यर्थी इसके इस्तेमाल से कक्षा 10वीं और 12वीं के राेल नंबर देेख सकते हैं। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपना रोल नंबर खोजने के लिए इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को अपने पिता और माता का नाम आदि जानकारी दर्ज करना होगा।

विज्ञापन

रोल नंबर जांचने के लिए स्कूल कोड की होगी जरूरत

कक्षा 10वीं के छात्रों को अपना रोल नंबर प्राप्त करने के लिए अपने माता और पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। कक्षा 12वीं के लिए, छात्रों को अपने माता-पिता के नाम के साथ-साथ उनके स्कूल कोड की भी आवश्यकता होगी। छात्र अपने-अपने स्कूल में कॉल करके अपने स्कूल कोड की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा दसवीं के विद्यार्थी ऐसे देख सकते हैं अपना रोल नंबर

  • सीबीएसई कक्षा 10वीं को रोल नंबर फाइंडर 2021 की लिंक पर जाएं और कक्षा 10वीं का चयन करें।
  • नई विंडो पर, अपना नाम, अपनी माता का नाम, अपने पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि DD/MM/YYYY प्रारूप में दर्ज करें।
  • खोज डेटा पर क्लिक करें।
  • आपका रोल नंबर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
विज्ञापन

कक्षा 12वीं के विद्यार्थी ऐसे देख सकते हैं अपना रोल नंबर

  • सीबीएसई कक्षा 12वीं को रोल नंबर फाइंडर 2021 की लिंक पर जाएं और कक्षा 10वीं का चयन करें।
  • नई विंडो पर, अपना नाम, अपनी माता का नाम, अपने पिता का नाम और स्कूल कोर्ड दर्ज करें।
  • खोज डेटा पर क्लिक करें।
  • आपका रोल नंबर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

कल जारी हो सकता है 10वीं का परिणाम

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 कल तक यानी 30 जुलाई 2021 तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कक्षा बारहवीं का परिणाम 31 जुलाई 2021 तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि किन्हीं कारणों से सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने में कुछ देरी कर सकती है। लेकिन सुप्रीम काेर्ट के आदेश के कारण कक्षा 12वीं का परिणाम सकारात्मक रूप से 31 जुलाई तक cbseresults.nic.in पर जारी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed