Cbse Class 10th 12th Result: जल्द जारी हो सकता है परिणाम, बोर्ड ने रोल नंबर फाइंडर को किया लॉन्च
सीबीएसई ने कक्षा दसवीं और बारहवीं के रोल नंबर के लिए रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है।
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किया जाएगा। परिणाम से पहले, बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए सीबीएसई रोल नंबर फाइंडर लॉन्च किया है। यह लिंक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर सक्रिय हो चुकी है। अभ्यर्थी इसके इस्तेमाल से कक्षा 10वीं और 12वीं के राेल नंबर देेख सकते हैं। सीबीएसई 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अपना रोल नंबर खोजने के लिए इस लिंक का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को अपने पिता और माता का नाम आदि जानकारी दर्ज करना होगा।
रोल नंबर जांचने के लिए स्कूल कोड की होगी जरूरत
कक्षा 10वीं के छात्रों को अपना रोल नंबर प्राप्त करने के लिए अपने माता और पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। कक्षा 12वीं के लिए, छात्रों को अपने माता-पिता के नाम के साथ-साथ उनके स्कूल कोड की भी आवश्यकता होगी। छात्र अपने-अपने स्कूल में कॉल करके अपने स्कूल कोड की जांच कर सकते हैं।
कक्षा दसवीं के विद्यार्थी ऐसे देख सकते हैं अपना रोल नंबर
- सीबीएसई कक्षा 10वीं को रोल नंबर फाइंडर 2021 की लिंक पर जाएं और कक्षा 10वीं का चयन करें।
- नई विंडो पर, अपना नाम, अपनी माता का नाम, अपने पिता का नाम और अपनी जन्मतिथि DD/MM/YYYY प्रारूप में दर्ज करें।
- खोज डेटा पर क्लिक करें।
- आपका रोल नंबर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
कक्षा 12वीं के विद्यार्थी ऐसे देख सकते हैं अपना रोल नंबर
- सीबीएसई कक्षा 12वीं को रोल नंबर फाइंडर 2021 की लिंक पर जाएं और कक्षा 10वीं का चयन करें।
- नई विंडो पर, अपना नाम, अपनी माता का नाम, अपने पिता का नाम और स्कूल कोर्ड दर्ज करें।
- खोज डेटा पर क्लिक करें।
- आपका रोल नंबर स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
कल जारी हो सकता है 10वीं का परिणाम
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2021 कल तक यानी 30 जुलाई 2021 तक जारी होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं कक्षा बारहवीं का परिणाम 31 जुलाई 2021 तक जारी होने की उम्मीद है। हालांकि किन्हीं कारणों से सीबीएसई कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करने में कुछ देरी कर सकती है। लेकिन सुप्रीम काेर्ट के आदेश के कारण कक्षा 12वीं का परिणाम सकारात्मक रूप से 31 जुलाई तक cbseresults.nic.in पर जारी हो जाएगा।
कमेंट
कमेंट X