फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Result 2023 Rechecking Process Dates and Verification of Marks Begins

CBSE Result 2023: सीबीएसई ने शुरू किया वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स, री-चेकिंग के लिए यह है समय-सीमा

Tue, 16 May 2023 04:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 16 May 2023 04:53 PM IST
सार

CBSE Result 2023 Verification of Marks & ReChecking: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं- 12वीं के नतीजे पिछले हफ्ते जारी होने के बाद अब बोर्ड छात्रों को उनके अंकों के सत्यापन का अवसर देने जा रहा है।  

विज्ञापन
CBSE Result 2023 Rechecking Process Dates and Verification of Marks Begins
CBSE (सीबीएसई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CBSE Result 2023 Verification of Marks & ReChecking: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के 10वीं- 12वीं के नतीजे पिछले हफ्ते जारी होने के बाद अब बोर्ड छात्रों को उनके अंकों के सत्यापन का अवसर देने जा रहा है। हर साल की तरह छात्रों को अंकों के सत्यापन के लिए उत्तरपुस्तिका की फोटो कॉपी व पुनर्मूल्यांकन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

इसकी शुरुआत मंगलवार, 16 मई से हो गई है। परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट छात्र 20 मई तक वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसमें छात्रों को प्रति विषय 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। छात्रों को cbse.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।  

विज्ञापन

 

CBSE Result 2023: वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स के लिए देना होगा इतना शुल्क

सीबीएसई के अनुसार अंकों का सत्यापन (वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स) करने के लिए दोनों कक्षाओं के छात्र 16 मई से 20 मई रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यदि कोई छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करना चाहता है तो उसे 31 मई से एक जून तक आवेदन करना होगा।  इसमें बारहवीं के छात्रों को 700 रुपये व दसवीं के छात्रों को 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

 

CBSE Result 2023: पुनर्मूल्यांकन के लिए पांच-छह जून को करें आवेदन

इसके बाद पुनर्मूल्यांकन की सुविधा के लिए 05 जून से 06 जून को रात 11 बजकर 59 मिनट तक आवेदन किया जा सकता है। इसमें प्रति प्रश्न 100 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। सीबीएसई की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जो छात्र उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी लेंगे, उन्हें ही इसके बाद पुनर्मूल्यांकन की सुविधा मिलेगी। पुनर्मूल्यांकन के परिणाम अंतिम होंगे और इसके खिलाफ कोई अपील या समीक्षा पर विचार नहीं किया जाएगा। समय-सीमा समाप्त होने के बाद किसी भी ऑफलाइन आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed