फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Result 2023 Know The Ways to Check CBSE Board Class 10th and 12th Result Online at cbse.nic.in

CBSE Result 2023: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट देखने के ये हैं आसान तरीके, जानें पूरी प्रक्रिया

Fri, 12 May 2023 02:45 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 12 May 2023 02:45 PM IST
सार

CBSE Results 2023: सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। रिजल्ट छात्र इन तरीकों से चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Result 2023 Know The Ways to Check CBSE Board Class 10th and 12th Result Online at cbse.nic.in
CBSE 10th and 12th Result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

CBSE 10th-12th Results 2023: सीबीएसई 12वीं के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। इस बार 87.33 पास प्रतिशत रहा है। रिजल्ट छात्र इन तरीकों से चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन तरीकों के बारे में...

विज्ञापन

सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट

सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइटों results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर ऑनलाइन उपलब्ध कराएगा। जहां से छात्र-छात्राएं इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त और भी कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, लाखों बच्चों के रिजल्ट चेक करने के कारण कई बार वेबसाइट डाउन हो जाती है तो कई बार छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट नहीं देख पाते हैं। ऐसे में आप रिजल्ट देखने के लिए दूसरे माध्यमों का सहारा ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Result 2023: Umang App करें डाउनलोड

अगर आप सबसे पहले रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आपको अपने मोबाइल पर भारत सरकार का उमंग एप डाउनलोड करना चाहिए। छात्र उमंग एप पर सीबीएसई रिजल्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, रजिस्ट्रेशन कर चुके परीक्षार्थी अपने लॉग इन अकाउंट में सीबीएसई का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं।
विज्ञापन

मोबाइल पर SMS के जरिए मिलेगा रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं के नतीजे छात्रों को मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी मिलेगा। आइए जानते हैं मोबाइल पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?

मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर CBSE 10 अथवा CBSE 12 स्पेस अपना रोल नंबर टाइप कर, 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज के जरिए रिजल्ट आपको मिल जाएगा। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि जारी किया गया नंबर साल 2022 का है। यदि सीबीएसई की अधिसूचना में नंबर को लेकर कोई बदलाव किया जाएगा तो नया नंबर ही लागू होगा। 

CBSE 10th 12th Result 2023 डिजिलॉकर से ऐसे करें डाउनलोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं के नतीजे छात्रों को वेबसाइट, एसएमएस, उमंग एप के अतिरिक्त डिजीलॉकर भी रिजल्ट मिलेगा। आइए जानते हैं डिजीलॉकर पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?

  • Digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker एप खोलें।

  • आवश्यक क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।

  • सीबीएसई रिजल्ट विकल्प चुनें, कक्षा 10वीं या कक्षा 12वीं परिणाम 2023 का चयन करें।

  • रोल नंबर, जन्म तिथि आदि आवश्यक जानकारी भरें।

  • सीबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 या सीबीएसई कक्षा 12वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का एक प्रिंट आउट ले लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed