CBSE Result 2022: सीबीएसई टर्म-2 की री-चेकिंग प्रक्रिया 26 जुलाई से, तीन स्टेप में होगा पुनर्मूल्यांकन
CBSE Result 2022 Scrutiny and Re-Evaluation Process : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम जारी करने के बाद पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Result 2022 Scrutiny and Re-Evaluation Process : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं के परिणाम जारी करने के बाद पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार तीन स्टेप में पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया होगी, जिसमें पहले व दूसरी स्टेप के आवेदन के बाद ही पुनर्मूल्यांकन हो सकेगा। यह सम्पूर्ण प्रक्रिया सीबीएसई की वेबसाइट पर ऑनलाइन ही होगा।
रिजल्ट जारी होने के बाद बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं। इन स्टूडेंट्स को सीबीएसई द्वारा पुनर्मूल्यांकन का अवसर दिया गया है। यह प्रक्रिया तीन स्टेप में रखी गई है, पहले स्टेप में स्टूडेंट वेरिफिकेशन ऑफ मार्क्स के लिए आवेदन करेंगे, जिसकी तिथि 26 से 28 जुलाई के मध्य रखी गई है। इसके लिए स्टूडेंट्स को 500 रुपये प्रति विषय के हिसाब से शुल्क देना होगा। अंकों के वेरिफिकेशन के आवेदन के उपरांत ही स्टूडेंट्स दूसरे स्टेप में अपनी आंसर बुक की फोटो कॉपी मंगवाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के लिए स्टूडेंट्स को 8 व 9 अगस्त का समय दिया गया है।
जांच की गई उत्तर पुस्तिका की फोटो कॉपी प्राप्त करने के लिए प्रति उत्तर पुस्तिका 700 रुपये का शुल्क देना होगा। यदि इन दो चरणों में किए गए मूल्यांकन से भी स्टूडेंट संतुष्ट नहीं है तो वह तीसरे स्टेप में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेगा। तीसरे व अंतिम स्टेप में 13 से 14 अगस्त के मध्य आवेदन किया जा सकेगा, जिसके लिए स्टूडेंट को प्रत्येक प्रश्न की पुर्नजांच के लिए 100 रुपये शुल्क देना होगा।
जेईई मेन 2023 देने के इच्छुक स्टूडेंट जरूर करें आवेदन
करिअर एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि वर्ष 2023 की जेईई मेन के लिए 12वीं परीक्षा बोर्ड परीक्षा अंकों की पात्रता की स्थिति स्पष्ट नहीं होने से स्टूडेंट्स को सीबीएसई द्वारा दिए गए पुनर्मूल्यांकन की प्रक्रिया में आवेदन करना चाहिए। क्योंकि अगले वर्ष संभवतः जेईई मेन के लिए पात्रता में 12वीं पास से हटाकर कोविड से पूर्व 2019 की भांति 75 फीसदी अंक किए जाने के आसार है।
ऐसे में स्टूडेंट्स को सीबीएसई द्वारा दिए गए पुनर्मूल्यांकन के अवसर का लाभ उठाना चाहिए। पहले 2019 तक की तर्ज पर जेईई मेन में आवेदन के लिए पात्रता मानदंड के तहत 75 प्रतिशत जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस के लिए एवं एसटी-एससी व पीडब्ल्यूडी के लिए 65 प्रतिशत अथवा कैटेगरी अनुसार टॉप 20 पर्सेंटाइल रखी जा सकती है।
कमेंट
कमेंट X