फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Result 2022 Know Official Websites to Check CBSE 10th 12th Results Know How to Download Scorecard

CBSE Result 2022: सीबीएसई 10वीं-12वीं के परिणाम जल्द, इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे अपना परिणाम

Sun, 03 Jul 2022 09:44 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 03 Jul 2022 09:44 PM IST
सार

CBSE Result 2022: लाखों की संख्या में छात्र अपने परिणाम को एक साथ चेक करेंगे। ऐसी परिस्थिति में आशंका है कि बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो सकती है।

विज्ञापन
CBSE Result 2022 Know Official Websites to Check CBSE 10th 12th Results Know How to Download Scorecard
CBSE 10th-12th Term 2 Results - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CBSE Result 2022: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को अब जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि बोर्ड ने टर्म-1 की परीक्षा के परिणाम को वेबसाइट पर जारी करने के बजाय सीधे स्कूलों को भेज दिया था। इस कारण छात्र अपना परिणाम ऑनलाइन रूप से चेक नहीं कर सके थे। हालांकि, इस बार बोर्ड टर्म-2 के परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। परिणाम के जारी होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

CBSE Result 2022: क्रैश हो सकती है वेबसाइट
सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इसमें लाखों की संख्या में छात्र भाग लेते हैं। अब यह बात साफ है कि लाखों की संख्या में ही छात्र अपने परिणाम को एक साथ चेक करेंगे। ऐसी परिस्थिति में आशंका है कि बोर्ड की वेबसाइट क्रैश हो सकती है। हालांकि, छात्रों को परेशान होने कीआवश्यकता नहीं है। कई अन्य तरीके भी हैं जिन से वे अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CBSE Result 2022: इन वेबसाइट पर भी चेक कर सकेंगे परिणाम

  • cbseresults.nic.in
  • results.gov.in
  • results.amarujala.com
विज्ञापन

CBSE Result 2022: डिजिलॉकर और एसएमएस पर भी चेक कर सकेंगे परिणाम
छात्रों को यह बात मालूम होनी चाहिए कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम को वे डिजिलॉकर पर भी चेक कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को digilocker.gov.in पर जाकर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। इसके अलावा छात्रों को अपना परिणाम एसएमएस पर भी मिलेगा। 

CBSE Result 2022: वेबसाइट पर कैसे चेक करें परिणाम?

  • छात्र सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10वीं या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed