फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE released the notification of 3 New Regions know about more details

सीबीएसई की बड़ी पहल, देश भर में बने 3 नए रीजन की अधिसूचना जारी, जानें पूरी जानकारी

Thu, 08 Nov 2018 04:24 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 08 Nov 2018 04:24 PM IST
विज्ञापन
CBSE released the notification of 3 New Regions know about more details

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने लगातार बढ़ रहे स्कूलों के बोझ को कम करने के लिए तीन नए रीजन बना दिए हैं। उत्तर प्रदेश में अब दो रीजन हो गए हैं। इससे देहरादून, पंचकुला और दिल्ली रीजन का दायरा अब कम हो गया है। बोर्ड के सचिव अनुराग त्रिपाठी ने इसकी सूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन

सीबीएसई के अभी तक दस रीजन थे। वर्ष 2013 में सीबीएसई ने इलाहाबाद रीजन से अलग करते हुए देहरादून रीजन की स्थापना की थी। इसके बाद से कोई भी नया रीजन नहीं बनाया गया था।
विज्ञापन

 

देहरादून रीजन में पूरे उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश के 21 जिले शामिल किए गए थे। इनमें से कुछ जिले बाद में इलाहाबाद में वापस कर दिए थे। वर्तमान में देहरादून रीजन मेें उत्तराखंड के अलावा यूपी के 15 जिले शामिल थे।

इनमें से भी अब सात जिले नोएडा रीजन में शामिल कर दिए गए हैं। इसी प्रकार, पंचकुला रीजन से अलग करते हुए पंजाब, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ को अलग कर दिया गया है। दिल्ली में दिल्ली के ही कई क्षेत्रों को दिल्ली वेस्ट रीजन में जोड़ा गया है। 

अजमेर, इलाहाबाद, भुवनेश्वर, चेन्नई, देहरादून, दिल्ली, गुवाहाटी, पंचकुला, पटना, तिरुवनंतपुरम। 

किस रीजन में कौन-कौन से क्षेत्र होंगे शामिल
चंडीगढ़ : पंजाब, जम्मू एवं कश्मीर, चंडीगढ़।
दिल्ली पश्चिमी : पश्चिमी दिल्ली ए व बी, दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली ए व बी, उत्तर पश्चिम दिल्ली ए व बी, उत्तरी दिल्ली।
नोएडा : मथुरा, बरेली, शाहजहांपुर, कासगंज, रामनगर, एटा, हाथरस, अलीगढ़, आगरा, पीलीभीत, फिरोजाबाद, मैनपुरी, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, शामली।

विज्ञापन

अब किस रीजन में कौन-कौन से क्षेत्र 
पंचकुला : हरियाणा व हिमाचल प्रदेश। 
देहरादून : उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के अलावा यूपी के संभल, रामपुर, बदायूं, जेपी नगर, मुरादाबाद, बिजनौर, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed