CBSE Registration 2023: सीबीएसई ने आगे बढ़ाई तारीख, अब 15 अक्तूबर तक जमा कर सकेंगे कक्षा नौवीं, 11वीं का डेटा
CBSE Registration 2023: सीबीएसई 2023 कक्षा नौवीं और 11वीं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अब आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in पर 15 अक्तूबर तक खुली रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा नौवीं और 11वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण डेटा जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। सीबीएसई 2023 कक्षा नौवीं और 11वीं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अब आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in पर 15 अक्तूबर तक खुली रहेगी।
सीबीएसई 9वीं और 11वीं पंजीकरण प्रक्रिया उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है जो सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं क्योंकि सीबीएसई केवल पहले से पंजीकृत छात्रों को ही अनुमति देता है। सीबीएसई ने शुक्रवार को विभिन्न स्कूलों से अभ्यावेदन प्राप्त करने के बाद कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए सीबीएसई पंजीकरण तिथियों को बढ़ाने की घोषणा की।
सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों को छात्रों को पंजीकृत करना होगा और पोर्टल पर पूछे गए अनुसार उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, हस्ताक्षर, फोटो और अन्य जानकारी जैसे पंजीकरण डेटा जमा करना होगा। बोर्ड पंजीकरण पर सीबीएसई के दिशा-निर्देशों के अनुसार, स्कूलों को डेटा की व्यक्तिगत प्रविष्टि द्वारा या ऑनलाइन पंजीकरण प्रणाली द्वारा प्रदान की गई विधिवत भरी हुई एक्सेल शीट को अपलोड करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना आवश्यक है।
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्रों को निर्धारित पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। कक्षा 9वीं के लिए पंजीकरण करने वाले भारत के छात्रों को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि विदेशों में छात्रों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि कक्षा 11वीं के लिए पंजीकरण करने वाले भारतीय छात्रों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। विदेश से छात्रों के लिए 600 रुपये का भुगतान करना होगा। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि दृष्टिबाधित छात्रों को रजिस्ट्रेशन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। सीबीएसई रजिस्ट्रेशन के लिए 2000 रुपये की अतिरिक्त फीस 16 अक्तूबर से 30 अक्तूबर, 2022 तक होगी।
कमेंट
कमेंट X