फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Makes CCTV With Real-Time Audio-Visual Recording Mandatory in All Schools for Student Safety

CBSE: अब स्कूलों में लगेंगे हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे; ऑडियो-वीडियो की होगी रीयल टाइम रिकॉर्डिंग

Mon, 21 Jul 2025 05:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 21 Jul 2025 05:59 PM IST
सार

CBSE: स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। सीबीएसई के नए नियम के अनुसार, देशभर के सभी संबद्ध स्कूलों के लिए हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने को अनिवार्य किया गया है। 
 

विज्ञापन
CBSE Makes CCTV With Real-Time Audio-Visual Recording Mandatory in All Schools for Student Safety
सीसीटीवी कैमरा - फोटो : Freepik

विस्तार

CBSE: स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। बोर्ड ने अपने उपविधियों (by-laws) में संशोधन करते हुए देशभर के सभी संबद्ध स्कूलों के लिए हाई-रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे लगाने को अनिवार्य कर दिया है। खास बात यह है कि इन कैमरों में रीयल टाइम ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग की सुविधा होगी।

विज्ञापन


सीबीएसई के नए नियम के अनुसार, ये कैमरे स्कूल के प्रवेश और निकास द्वारों, लॉबी, गलियारों, सीढ़ियों, कक्षा कक्षों, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कैंटीन क्षेत्र, स्टोर रूम, खेल के मैदान और अन्य सामान्य क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। केवल शौचालय और वॉशरूम को इस नियम से बाहर रखा गया है।

विज्ञापन

सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सीसीटीवी कैमरों से रीयल टाइम निगरानी से स्कूलों में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता, असामाजिक गतिविधि या सुरक्षा उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी।

स्कूलों के लिए सख्त निर्देश

CBSE ने सभी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे तय मानकों के अनुसार उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे स्थापित करें और रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखने की व्यवस्था भी करें। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कैमरे हर वक्त सक्रिय रहें और रिकॉर्डिंग कभी बंद न हो।

सीबीएसई ने दोहराया है कि छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रत्येक स्कूल की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसने सतर्क कर्मचारियों और तकनीक के उचित उपयोग द्वारा समर्थित एक सुरक्षित और सामंजस्यपूर्ण वातावरण बनाने के महत्व पर जोर दिया। बोर्ड ने शिक्षकों, कर्मचारियों, आगंतुकों, ठेकेदारों और छात्रों, सभी से इस लक्ष्य में योगदान की अपेक्षा की है।

यह निर्देश सीबीएसई से संबद्ध सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को भेज दिया गया है। स्कूलों को बोर्ड से अपनी संबद्धता बनाए रखने के लिए अद्यतन सुरक्षा उपायों का पूरी तरह से पालन करना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed