फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Launch Career Awareness Drive, Special Training for Principals and Counselors

CBSE: सीबीएसई शुरू करेगा करियर जागरूकता अभियान, प्रिंसिपलों और काउंसलरों को मिलेगा खास प्रशिक्षण

Fri, 06 Jun 2025 08:20 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 06 Jun 2025 08:20 AM IST
सार

CBSE Career Awareness Programme 2025: सीबीएसई जून से देशभर के प्रिंसिपलों और काउंसलरों के लिए करियर जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को करियर विकल्प, छात्रवृत्ति और प्रवेश परीक्षाओं की जानकारी देना है।

विज्ञापन
CBSE Launch Career Awareness Drive, Special Training for Principals and Counselors
CBSE Career Awareness Programme 2025 - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE Career Awareness Programme 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) देशभर के प्रिंसिपलों व काउंसलरों की काउंसलिंग करेगा। बोर्ड जून के मध्य से प्रिंसिपल व स्कूल काउंसलर के लिए करियर जागरूकता कार्यक्रमों की एक शृंखला शुरू करने जा रहा है। इसके तहत उन्हें प्रवेश परीक्षाओं और करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। इन जागरूकता कार्यक्रमों में प्रिंसिपल व काउंसलर स्वयं सीख कर छात्रों के लिए विभिन्न प्रकार के शैक्षणिक और करियर के अवसरों के बारे में जागरूकता फैला सकेंगे।

विज्ञापन

छात्रों के लिए होगा फायदेमंद

सीबीएसई के अनुसार आज की वैश्वीकृत दुनिया में छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के अवसरों, छात्रवृत्ति और उभरते करियर के बारे में जानकारी तक पहुंच होना जरूरी है।  सीबीएसई के अनुसार एनईपी 2020  स्कूलों में मजबूत परामर्श प्रणाली के महत्व पर जोर देती है। ऐसे में बोर्ड करियर जागरूकता कार्यक्रम शृंखला शुरू करने जा रहा है।

विज्ञापन

कार्यक्रम का शेड्यूल

यह प्रोग्राम 12 जून को असम के रॉयल ग्लोबल स्कूल, 20 जून को दिल्ली पब्लिक स्कूल (नॉर्थ बंगलूरू), 7 जुलाई को सनबीन स्कूल वाराणसी, 18 जून को दून इंटरनेशनल स्कूल (देहरादून), 26 जुलाई को रॉकवुड हाई स्कूल (उदयपुर) में आयोजित किया जाएगा।

क्या होगा प्रशिक्षण में?

सीबीएसई की ओर से इस संबंध में स्कूलों को एक लिंक भेजा गया है। इसके माध्यम से वह पंजीकृत हो सकते हैं। प्रिंसिपल व परामर्शदाता इंटर्नशिप, व्यावसायिक प्रशिक्षण, और छात्रवृत्ति की जानकारी बेहतर तरीके से छात्रों तक पहुंचा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed