फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE latest advise related to unverified portals, websites for information; lists official sources

CBSE: सीबीएसई ने जारी की एडवाइजरी, भ्रामक जानकारी फैलाने वाली वेबसाइट्स से सावधान रहने की दी सलाह

Mon, 10 Jun 2024 06:51 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 10 Jun 2024 06:51 PM IST
सार

CBSE: बोर्ड से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने वाली वेबसाइट्स के खिलाफ बोर्ड ने एक्शन लिया है। सीबीएसई ने छात्रों/अभिभावकों को फर्जी वेबसाइट्स से बचने की सलाह दी है। बोर्ड ने कहा है किसी भी विश्वसनीय जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

विज्ञापन
CBSE latest advise related to unverified portals, websites for information; lists official sources
cbse - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अपनी गतिविधियों से जुड़ी भ्रामक जानकारी के प्रसार के खिलाफ एक एडवाइजरी जारी की है। बोर्ड ने छात्रों को सैंपल प्रश्नपत्रों, पाठ्यक्रम और सीबीएसई संसाधनों के बारे में पुराने लिंक और फर्जी खबरें फैलाने वाले ऑनलाइन पोर्टलों के झांसे में न आने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि वे सीबीएसई से जुड़ी प्रामाणिक जानकारी और अपडेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट ही देखें। बोर्ड की मुख्य आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in है।
विज्ञापन


सीबीएसई नोटिस में कहा गया है, "हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ ऑनलाइन पोर्टल और वेबसाइट सैंपल प्रश्न पत्र, पाठ्यक्रम, सीबीएसई संसाधनों और गतिविधियों से संबंधित पुराने लिंक और असत्यापित समाचार प्रसारित कर रहे हैं। ये लिंक और समाचार सत्र 2024-25 के लिए अद्यतन जानकारी प्रदान करने का झूठा दावा करते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "जनता के हित में, हम इस बात पर जोर देना चाहते हैं कि अनधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी भ्रामक हो सकती है और स्कूलों, छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों के बीच अनावश्यक भ्रम पैदा कर सकती है।"

आधिकारिक वेबसाइटों की सूची

सीबीएसई ने बोर्ड के विभिन्न पहलुओं से संबंधित विशिष्ट जानकारी, सरकारी पहल, घोषणाओं, परिपत्रों, नोटिसों के लिए अन्य आधिकारिक वेबसाइटों की पहचान की है। ये वेबसाइटें हैं-

  • सीबीएसई अकादमिक और कौशल शिक्षा, जिसमें नमूना प्रश्न पत्र, विषय, पाठ्यक्रम और संबंधित संसाधन, प्रकाशन, कार्यक्रम, सफल शामिल हैं- cbseacademic.nic.in
  • सीबीएसई परिणाम- results.cbse.nic.in
  • केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET)- ctet.nic.in
  • प्रशिक्षण त्रिवेणी प्रशिक्षण संबंधी गतिविधियां- cbseit.in/cbse/2022/ET/frmListing
  • सीबीएसई सारस (एकीकृत ई-संबद्धता प्रणाली)- saras.cbse.gov.in/SARAS
  • परीक्षा संगम (परीक्षा संबंधी गतिविधियां)- parikshasangam.cbse.gov.in/ps/
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed