{"_id":"5d9702598ebc3e01622a2a82","slug":"cbse-know-about-changes-in-paper-pattern-of-maths","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, गणित के पेपर पैटर्न में बड़ा बदलाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: 10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, गणित के पेपर पैटर्न में बड़ा बदलाव
Fri, 04 Oct 2019 02:02 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE - Central Board of Secondary education) के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। बता दें कि 2020 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर्स (SQP - Sample Question Papers) हाल ही में जारी किए गए थे।
विज्ञापन
12वीं के मैथ्स विषय के पेपर में इस बार बदलाव आया है। विषय अध्यापक ने अमर उजाला से बातचीत की, जिसके मुताबिक, पहले 100 अंकों का पेपर होता था। लेकिन इस सत्र से 80 अंकों का पेपर होगा। छात्रों को 20 अंकों के लिए स्कूल में प्रोजेक्ट सबमिट करना होगा।समय अवधि 3 घंटे तय है।पेपर में 4 सेक्शन होंगे 12वीं के मैथ्स पेपर में 4 सेक्शन आएंगे। हर सेक्शन को पूरा करना जरूरी है। अगर सेक्शन ए की बता करें तो 20 सवाल एक एक अंक के छात्रों से पूछे जाएंगे। सेक्शन बी में दो-दो अंकों के 6 सवाल हल करने होंगे। सेक्शन सी में 4 अंकों के 6 सवाल हल करने होंगे। जबकि सेक्शन डी में छह-छह अंकों के 4 सवाल होंगे पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
दूसरी तरफ 10वीं कक्षा की बात की जाए तो आने वाले सत्र यानी 2020 से सीबीएसई 10वीं बोर्ड में दो गणित (पहला बेसिक और दूसरा स्टैंडर्ड गणित) की परीक्षा लेने जा रहा है। ध्यान दें, बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि जो छात्र 10वीं में बेसिक गणित का विषय चुनेंगे, वे 11वीं कक्षा में गणित विषय नहीं चुन पाएंगे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार, 2020 में सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी महीने से शुरू होंगी। सीबीएसई जल्द ही इसके लिए परीक्षा शेड्यूल जारी कर देगा।
छात्र-छात्राएं इन सैंपल पेपर्स के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। हम इस खबर में भी आगे आपको बोर्ड द्वारा जारी किए गए इन सैंपल पेपर्स की सीधी लिंक दे रहे हैं। इस लिंक पर क्लिक कर आप आसानी से सैंपल पेपर्स डाउनलोड कर सकते हैं।
सीबीएसई 10 वीं गणित के सेंपल पेपर (बेसिक) के लिए यहां क्लिक करें...
सीबीएसई 10 वीं गणित के सेंपल पेपर (स्टेंडर्ड) के लिए यहां क्लिक करें...
सीबीएसई 12 वीं मैथ्स के सैंपल पेपर के लिए यहां क्लिक करें...
ये भी पढ़ें : CBSE छात्रों के लिए सरकार ने जारी की मॉडल आंसरशीट, सीखें परीक्षा में उत्तर लिखने के तरीके
सैंपल पेपर्स के लिए सीबीएसई द्वारा जारी सूचना के लिए यहां क्लिक करें।
कक्षा 10वीं के सैंपल पेपर्स के लिए यहां क्लिक करें।
कक्षा 12वीं के सैंपल पेपर्स के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X