फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Introduces Parenting Calendar, Strengthening Communication Between Parents and Educators

CBSE: सीबीएसई ने जारी किया पैरेंटिंग कैलेंडर, अब अभिभावक और शिक्षक मिलकर बनाएंगे छात्रों का बेहतर भविष्य

Sat, 29 Mar 2025 10:34 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 29 Mar 2025 10:34 AM IST
सार

CBSE Parenting Calendar: सीबीएसई ने पैरेंटिंग कैलेंडर जारी किया है, जिससे अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद बेहतर होगा। यह पहल छात्रों के समग्र विकास में मदद करेगी, जिससे वे शिक्षा और व्यक्तित्व दोनों स्तरों पर आगे बढ़ सकें।

विज्ञापन
CBSE Introduces Parenting Calendar, Strengthening Communication Between Parents and Educators
CBSE - फोटो : CBSE

विस्तार

CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शिक्षकों और अभिभावकों के बीच संवाद को बढ़ाने के लिए एक अनूठी पहल की है। सीबीएसई ने यू-ट्यूब के माध्यम से एक पैरेंटिंग कैलेंडर जारी किया है।  यह शैक्षणिक सत्र 2025-26 से लागू होगा।

विज्ञापन


इसके जरिये अभिभावकों व शिक्षकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और बच्चों के समग्र विकास में सहायता मिलेगी। इस कैलेंडर को तैयार करने के लिए बोर्ड ने बीती जनवरी में एक दस सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर ही इसे लॉन्च किया गया है। पैरेटिंग कैलेंडर को शुक्रवार को सीबीएसई अध्यक्ष राहुल सिंह ने यू-ट्यूब पर लॉन्च किया। इस अवसर पर सीबीएसई सचिव हिमांशु गुप्ता, सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज समेत कई स्कूल प्रिंसिपल उपस्थित थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंDummy School: क्या हैं डमी स्कूल, छात्र क्यों लेते हैं इनमें प्रवेश? एक्सपर्ट ने बताई इस कारोबार की असली वजह 

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिभावकों और शिक्षकों के तालमेल को मजबूत करेगा नया कैलेंडर

बोर्ड का कहना है कि यह कैलेंडर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच तालमेल और बातचीत बढ़ाने का माध्यम बनेगा। बोर्ड का मानना है कि जब अभिभावक और शिक्षक मिलकर बच्चों पर ध्यान देते हैं तो उनका समग्र विकास बेहतर होता है। बोर्ड की ओर से यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के मद्देनजर की गई है।


कैलेंडर से अभिभावक भी बच्चों की शिक्षा, स्वास्थय, व समग्र विकास पर फोकस कर सकेंगे। बोर्ड ने जनवरी में यह कैलेंडर तैयार करने के लिए एक दस सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। इस कमेटी को मार्च के मध्य तक अपनी सिफारिशें देनी थी। कमेटी की सिफारिशों के आधार पर इसे एक अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र से लागू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed