CBSE की पहल : कक्षा छह से आठवीं तक के लिए स्किल मॉड्यूल शुरू, जागरूकता के लिए हो रहे वेबिनार
CBSE की पहल : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्किल मॉड्यूल शुरू किए हैं। इसमें छठी से आठवीं तक की कक्षाओं के छात्रों व शिक्षकों को जागरूक करने के लिए बोर्ड लगातार वेबिनार कर रहा है।
विस्तार
CBSE Skill Module Initiative: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने स्किल मॉड्यूल शुरू किए हैं। इसमें छठी से आठवीं तक की कक्षाओं के छात्रों व शिक्षकों को जागरूक करने के लिए बोर्ड लगातार वेबिनार कर रहा है। यह 19 मई, 2013 तक चलेंगे। सीबीएसई के यू-ट्यूब चैनल youtube.com/@CBSE SkillUnit के माध्यम से इन्हें देखा जा सकता है।
बोर्ड ने हस्तशिल्प, कोडिंग, वित्तीय साक्षरता, एआई, डिजाइन थिकिंग, डिजिटल नागरिकता, हर्बल हेरिटेज, ब्लू पोटरी, बेकरी, खादी ब्लॉक प्रिंटिंग, मास्क मेकिंग, कश्मीरी कढ़ाई, फूड संरक्षण, मास मीडिया जैसे स्किल मॉड्यूल शुरू किए हैं। ये स्किल मॉड्यूल 10-15 घंटे की अवधि के हैं और पूरी तरह से वैकल्पिक हैं।
वेबिनार में बताया जा रहा है कि इन स्किल मॉड्यूल के लिए स्कूलों को प्रयोगशालाओं या विशेष विषय के शिक्षकों की आवश्यकता नहीं है। इसे स्कूलों के विवेक पर छोड़ दिया गया है कि वे ईको क्लबों के माध्यम से इन मॉड्यूल को पढ़ाएं या जिन दिनों बैग की आवश्यकता नहीं है उस दौरान भी सिखाया जा सकता है। शिक्षक आंतरिक रूप से इन म़ॉड्यूल के लिए मूल्यांकन करेंगे।
कमेंट
कमेंट X