{"_id":"679317c44b503f9ec103b008","slug":"cbse-increased-strictness-for-board-exams-one-mistake-of-students-can-lead-to-a-ban-of-two-years-2025-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CBSE Exam: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए बढ़ाई सख्ती, छात्रों की एक गलती से दो साल का लग सकता है प्रतिबंध","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE Exam: सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए बढ़ाई सख्ती, छात्रों की एक गलती से दो साल का लग सकता है प्रतिबंध
Fri, 24 Jan 2025 10:02 AM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:02 AM IST
सार
CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों और अभिभावकों के लिए अहम नोटिस जारी किया हैं। इस नोटिस में बोर्ड ने परीक्षा नैतिकता के बारे में जागरूक किया है। इस बार लगभग 44 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन
CBSE Board Exam 2025
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE Board Exam 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। सीबीएसई की मान्यता वाले स्कूलों में स्टूडेंट्स परीक्षा की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस बीच सीबीएसई ने छात्रों और अभिभावकों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। अगर किसी परीक्षार्थी ने इसका पालन नहीं किया तो उसपर दो साल तक का प्रतिबंध लग सकता है यानी स्टूडेंट्स दो साल तक परीक्षा नहीं दे पाएंगे।
विज्ञापन
फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक
सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर पाबंदी जारी रहेगी। अगर कोई छात्र मोबाइल फोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ पकड़ा जाता है, तो उसे अगले दो वर्षों तक परीक्षा में बैठने से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इससे पहले ऐसे मामलों में एक साल तक परीक्षा से रोक लगाने का प्रावधान था।और भी पढ़ें: CBSE Board Exam Tips: प्रश्न पत्र हल करते समय इन बातों का रखें ध्यान; बोर्ड ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग या रखने पर छात्र न केवल इस साल, बल्कि अगले वर्ष भी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे।और भी पढ़ें: एक्सपर्ट ने बताया कैसे लाएं फिजिक्स में अच्छे अंक
उन्होंने यह भी बताया कि पिछले कुछ वर्षों में छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर परीक्षा से जुड़ी गलत अफवाहें फैलाने की घटनाएं सामने आई हैं। इन अफवाहों को रोकने के लिए सीबीएसई ने सोशल मीडिया पर परीक्षा संबंधी अफवाह फैलाने को भी अनुचित साधनों के नियम में शामिल किया है। इसके अलावा, डॉ. भारद्वाज ने कहा कि इस बार परीक्षा में निष्पक्षता, बेहतर निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
कमेंट
कमेंट X