{"_id":"5ea42b214965b03d9269caa7","slug":"cbse-extends-deadline-for-submission-of-school-affiliation-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE: स्कूलों के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CBSE: स्कूलों के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ी
Sat, 25 Apr 2020 05:50 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 25 Apr 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई ने स्कूलों के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ी दी है। अब स्कूल सीबीएसई से संबद्धता प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म 30 जून तक जमा कर सकते हैं। इससे पहले संबद्धता के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख 30 अप्रैल रखी गई थी। लेकिन अब इसे पूरे एक महीने के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
जो स्कूल नए शैक्षणिक सत्र के लिए सीबीएसई से संबद्धता चाहते हैं, वो अब आराम से जून तक आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के इस कदम से उन स्कूलों को राहत मिली है जो सीबीएसई से मान्यता प्राप्त करने के लिए इंतजार कर रहे थे। दरअस, जो स्कूल सीबीएसई से मान्यता प्राप्त करना चाहते हैं वो 30 जून तक इसके लिए आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। मान्यता प्राप्त करने के लिए 30 जून तक फॉर्म जमा करने वाले किसी भी स्कूल से सीबीएसई लेट फीस नहीं लेगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जुलाई की जगह सितंबर से शुरू हो सकता है नया शैक्षणिक सत्र, यूजीसी पैनल ने दिया सुझाव
विज्ञापन
गौरतलब है कि सीबीएसई ने स्कूलों के मान्यता प्राप्त करने के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख कोरोना वायरस की वजह से बढ़ाई है। इस वक्त देशभर के सभी स्कूल कोरोना विषाणु के रोकथाम के लिए लगाए गए दूसरे चरण के लॉकडाउन की वजह से बंद हैं।
कमेंट
कमेंट X