सीबीएसई बोर्ड 2021: 10वीं-12वीं के रिजल्ट की अंक गणना के लिए स्कूलों को जारी किए निर्देश, यहां पढ़ेंं
सीबीएसई का कहना है कि वह अगले सप्ताह से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम तैयार करने में स्कूलों की सहायता के लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड की मूल्यांकन योजना के तहत विद्यार्थियों की अंक गणना में पारदर्शिता और सटीकता बनाए रखने के लिए एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इसकी जानकारी स्वयं केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से दी गई है।
सीबीएसई ने सभी संबद्ध स्कूलों को पत्र लिखकर सूचित किया है कि वह 12वीं कक्षा के परिणामों की गणना के लिए एक आईटी प्रणाली विकसित कर रहा है। सीबीएसई का कहना है कि वह अगले सप्ताह से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम तैयार करने में स्कूलों की सहायता के लिए एक हेल्प डेस्क भी स्थापित करेगा।
CBSE writes to all affiliated schools, informing that it's developing an 'IT system for calculation of results for Class 12th'; says it will set up a help desk to assist schools in preparation of result of Class 10 and Class 12 from next week pic.twitter.com/a93QhcIUPE
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 18, 2021
सीबीएसई की ओर से कहा गया है कि यह आईटी सिस्टम रिजल्ट मूल्यांकन के लिए अंक अपलोड करने में स्कूल स्टाफ की मेहनत और समय की बचत करेगा। इसके साथ ही सीबीएसई ने आग्रह किया है कि स्कूल 12वीं के छात्रों के अंक अपलोड करने के पहले उनके 10वीं के थ्योरी एग्जाम में प्राप्त अंक आदि तैयार करके रखे। विशेष तौर पर उन छात्रों के जिन्होंने परीक्षा दूसरे बोर्ड या स्कूल से पास की थी।
वहीं, इसके अलावा कक्षा 11वीं के दौरान छात्रों को प्राप्त थ्योरी एग्जाम के मार्क्स और कक्षा 12वीं के दौरान मिड टर्म एग्जाम और प्री बोर्ड परीक्षा आदि के मार्क्स का विवरण पहले से ही तैयार करके रखें। ताकि ऐन मौके पर किसी तरह की कोई परेशानी न आए। सीबीएसई ने बताया कि मार्क्स अपलोड करने के लिए पोर्टल 21 जून, 2021 से एक्टिव हो जाएगा।
सीबीएसई की ओर मूल्यांकन के दौरान अंकों के निर्धारण के लिए वेबिनार भी आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले स्कूल संबंधित आंकड़ों और जानकारियों को एकत्र और अपडेट कर लें। हालांकि, पोर्टल पर सुधार के लिए ऑप्शन मिलेगा।
कमेंट
कमेंट X