CTET Decmember 2019: आवेदन का अंतिम मौका, डायरेक्ट लिंक है यहां
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित होने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2019 के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका है। जो उम्मीदवार इसके लिए आवेदन नहीं कर सके हैं, उनके पास अब भी एक मौका है। आप 30 सितंबर 2019 शाम तक दिसंबर 2019 में होने वाले सीटेट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आप केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं, तो इस परीक्षा में उत्तीर्ण होना जरूरी है।
उम्मीदवार जो CBSE CTET परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक से आवेदन सकते हैं। आगे आपको सीटेट मॉक टेस्ट पेपर्स की लिंक भी दी जा रही है। इसकी मदद से आप अपनी परीक्षा की तैयारी भी कर सकते हैं।
इस परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त 2019 से ही जारी है। अब तक सीबीएसई दो बार आवेदन की समय सीमा भी बढ़ा चुका है। पहले दिसंबर 2019 में होने वाले सीटेट के लिए अंतिम तारीख 18 सितंबर थी। इसे बढ़ाकर 25 सितंबर 2019 किया गया था। एक बार फिर से अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई थी।
8 दिसंबर को परीक्षा
इस बार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का आयोजन 8 दिसंबर 2019 को किया जा रहा है। यह सीबीएसई द्वारा सीटेट का 13वां संस्करण होगा। बोर्ड ने बताया है कि यह परीक्षा देश भर के कुल 110 शहरों में आयोजित की जाएगी।
60 फीसदी अंक जरूरी
इस लिखित परीक्षा में 60 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी हैं। परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी हम आपको आगे दे रहे हैं।
ये भी पढ़े- CTET 2019: परीक्षा की तैयारी के लिए फ्री मॉक टेस्ट हैं यहां
सीटेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X