CTET Admit Card 2024: सीटीईटी ऑनलाइन संशोधन विंडो शुरू, एडमिट कार्ड पर क्या है अपडेट
CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 18वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए प्रवेश पत्र जारी होने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE CTET Admit Card 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 18वीं केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) के लिए प्रवेश पत्र 19 जनवरी 2024 तक जारी होने वाला है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करना होगा।
CTET 2024 परीक्षा विवरण
सीबीएसई जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा शहर की जानकारी पर्चियां भी जारी कर सकता है। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 21 जनवरी 2024 से होने वाली शुरू होने वाली है। सीटीईटी परीक्षा 2024 दो पालियों में होगी। प्रत्येक शिफ्ट दो घंटे 30 मिनट की रहेगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे खत्म होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।
CTET 2024 ऑनलाइन सुधार विंडो
सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 2024 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र में सुधार के लिए ऑनलाइन विंडो आज यानी 04 जनवरी 2024 से उपलब्ध कराई गई है। यह सुधार विंडो 08 जनवरी 2024 तक वेबसाइट पर रहेगी। इस अवधि के दौरान उम्मीदवार अपना विवरण, पाठ्यक्रम और परीक्षा शहर बदल सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X