CBSE CTET 2024: केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 14 दिसंबर को होगी आयोजित, जानें कब जारी होगा प्रवेश पत्र
CBSE CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही सीटेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी करेगा। सीटेट परीक्षा दिसंबर में देश भर के 136 शहरों में आयोजित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CBSE CTET 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), द्वारा जल्द ही केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ctet.nic.in) पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, प्रवेश पत्र जारी करने को लेकर बोर्ड ने अभी कोई आधिकारित नोटिस जारी नहीं किया है।
बोर्ड की नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, कुछ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 15 दिसंबर, 2024 को कुछ प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित होने वाली हैं, जिसके कारण परीक्षा को 14 दिसंबर, 2024 को पुनर्निर्धारित किया गया है। हालांकि, यदि किसी शहर में उम्मीदवारों की संख्या अधिक है, तो परीक्षा 15 दिसंबर, 2024 को भी आयोजित की जा सकती है, नोटिस में बताया गया है।
परीक्षा पैटर्न
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 14 दिसंबर, 2024 देश भर के 136 शहरों में आयोजित की जाएगी। सीटेट दिसंबर 2024 में दो पेपर होंगे। पेपर 1 कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों के लिए होगा, जबकि पेपर 2 कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षकों के लिए होगा। जो लोग दोनों स्तरों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर देने होंगे।
परीक्षा केंद्र पर इन दस्तावजों की होगी जरूरत
निर्देशों के अनुसार, प्रवेश पत्र के साथ-साथ उम्मीदवारों को एक वैध फोटोआईडी लेकर आना होगा, जिसमें वोटरआईडी कार्ड, पासपोर्ट सहित कोई भी दस्तावेज शामिल हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (ctet.nic.in) पर जाएं।
- होमपेज पर, सीटीईटी दिसंबर 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक ढूंढें और क्लिक करें।
- अपने एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए नए पेज पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X